MP से महाराष्ट्र तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

मुंबई: पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव का इलाका बना हुआ है, जिससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। यह 10 या 11 सितंबर तक पश्चिम मध्य एवं उत्तर आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तट से सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर और ज्यादा सशक्त हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, अकोला, रामागुंडम, विशाखापत्तनम एवं फिर पूर्व की तरफ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजर रही है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण कोंकण तथा गोवा से उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट से निकलते हुए निचले स्तर पर पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव के इलाके तक फैली हुई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज, 10 सितंबर को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। राजधानी दिल्ली में आज हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। वहीं, लखनऊ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से झारखंड में 11 सितंबर से एक बार फिर भारी वर्षा हो सकती है। 1 जून से आरम्भ हुए मॉनसून सीजन के चलते बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनने वाली यह छठी ऐसी प्रणाली होगी। IMD ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग जैसे तटीय शहरों के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार से रविवार तक भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। मध्य महाराष्ट्र में शनिवार को हल्की वर्षा जारी रहेगी, हालांकि पुणे एवं सतारा जैसे जिलों में रविवार तक वर्षा में तेजी आ सकती है।

लंपी वायरस को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट,पशुओं को टीकाकरण करने के दिए निर्देश

'यूपी+ बिहार= गई मोदी सरकार..', उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ शुरू हुआ पोस्टर वॉर

प्रदेश में घोटाले पर सियासत जारी, कांग्रेस-भाजपा ने एक दूसरे पर बोला हमला

Related News