बीच सड़क पर युवक ने खुद को लगा ली आग, फिर यहाँ से वहाँ भागने लगा, जिसने यह नज़ारा देखा वो..

रांची: झारखंड के जमशेदपुर के मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 2 में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपने आप को आग लगा ली। अचानक वह धू-धू कर जलने लगा। वह जलते हुए यहाँ-वहाँ भाग रहा था। गंभीर अवस्था में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कपाली के अलीनगर का रहने वाला सिकंदर (28) ने शनिवार दोपहर शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वह शनिवार को घूमने के लिए घर से बाहर निकला था। दोपहर में ऑटो से आजादनगर रोड नंबर-2 के पास उतरा। इसके बाद बेकरी गली में गया और अपने आप पर पेट्रोल डाल कर आग लगा ली। इसके बाद वह सड़क पर इधर से उधर भागने लगा, जिसे देख लोग डर गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाकर उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उसकी मां ने कहा कि घटना के संबंध  में उसने कुछ नहीं बताया और वह बेहोश है।

वहीं, घटना के बारे में चश्मदीदों का कहना है कि युवक अपने हाथ में पीपे में पेट्रोल लेकर आया था। फिर बीच सड़क पर खड़े होकर आग लगा ली। सड़क पर इधर उधर भागता रहा। जिसके बाद उसे MGM अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

समान नागरिक संहिता पर क्या है 'कांग्रेस' का स्टैंड ? शशि थरूर ने बताया- किस बात का है डर

हिमाचल में भारी बारिश से हाहाकार, सरकार ने जारी किया स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश

मिशन 2024 में जुटी भाजपा, आज हैदराबाद में बड़ी बैठक, नड्डा करेंगे नेतृत्व

 

Related News