दीपावली की अगली सुबह चकाचक मिलेगी शहर की सड़कें, निगम की टीम करेगी यह प्रयोग

इंदौर/ब्यूरो।  रंगपंचमी सहित अनेक अवसरों पर नगर निगम ने ताबड़तोड़ सफाई कर,स्वच्छता के क्षेत्र में प्रतिभा शाली गाथा रचने में कामयाबी हासिल की थी। अब दीपावली के पूर्व के इन दिनों से लेकर पर्व के अगले दिन तक के समय को नगर निगम ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।  

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि दीपावली के दौरान शहर से करीब 100 टन ड्राई वेस्ट अतिरिक्त निकलता है। जिसे तय स्थान तक पहुंचाने के लिए कई संसाधन झोंक दिए गए है। वहीं नगर निगम ने दीपावली के अगले दिन को सफाई से जुड़े एक बड़े टास्क के रूप में लिया है। 

आयुक्त के मुताबिक नगर निगम का प्रयास है कि जब लोग दीपावली पूजन और आतिशबाजी के बाद सुबह सो कर उठे,तो उन्हें सड़कें साफ सुथरी मिले। इस उद्देश्य के पूर्ति के लिए कई टीमों का गठन भी कर दिया गया है। इससे पहले नगर निगम ने रंगपंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गैर के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी कसावट भरी तैयारियों का उदहारण भी प्रस्तुत किया था। अब निगम दीपावली के अगले दिन की सफाई के बहाने खुद की ताकत का भी एक बार फिर से आंकलन भी करने जा रहा है। 

कॉस्मेटिक्स की दुकान में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट का कारण आया सामने

सैलाना नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, गैस टंकिया व अन्य सामग्री की जब्त

Related News