लड़की को जबरन शराब पिलाकर खेत में ले गया शख्स, फिर दोस्तों संग मिलकर किया ये गंदा काम

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक लड़की को पहचान के एक युवक ने पहले शराब पिलाई तथा फिर पूरी रात दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया। बेहोश लड़की को झाड़ियों के बीच छोड़कर सभी अपराधी फरार हो गए। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना सामने आने पर सनसनी मच गई है। 

मुजफ्फरपुर नगर क्षेत्र के DSP राघव दयाल ने बताया कि कई लड़कों ने मिलकर सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है। उनमें से एक की पहचान लड़की ने की है। फिलहाल पीड़िता का उपचार कराया जा रहा है। महिला टीम को पूछताछ के लिए लगाया गया है। घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। प्राप्त खबर के अनुसार, बृहस्पतिवार की दोपहर पीड़िता अपने घर से निकली तो रात को लौटकर नहीं आई। परिजन परेशान रहे तथा रात भर उसे खोजते रहे मगर, लड़की नहीं मिली। अगले दिन दोपहर में वह अर्ध बेहोशी की हालत में घर पहुंची तथा बताया कि उसके साथ कई लड़कों ने मिलकर गंदा काम किया है। 

कहा जा रहा है कि गांव ही एक युवक ने उसे धोखा दिया। घर से बुला कर ले गया तथा शराब पिला दी। वह नशे में आ गई तो गांव में मैं एक ढैंचा के खेत में ले गया। वहां लड़की को बोतल से फिर शराब पिलाई। पहले परिचय के लड़के ने उसके साथ यौन संबंध बनाया उसके बाद उसने कई साथियों को बुला लिया। सब ने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इस बीच लड़की बेहोश हो गई वहीं छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने बताया है कि लड़की तकरीबन 24 घंटे तक खेत में पड़ी रही। जब उसे होश आया तो जैसे तैसे डगमगाते हुए अपने घर पहुंची तथा पूरी बात की जानकारी अपनी मां को दी। घरवालों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है। वहीं से पुलिस को खबर दी गई। मुजफ्फरपुर छानबीन में जुट गई है।

'किसान और 4 कैमरामैन के साथ खेत में राहुल गांधी..', कांग्रेस नेता की धान रोपाई को 'PR स्टंट' क्यों कह रहे लोग ?

'एकनाथ शिंदे को इस्तीफा देने के लिए कहा गया', आदित्य ठाकरे ने किया बड़ा दावा

'भुला रहा हूं...', राहुल गांधी की इस बात को लेकर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

 

Related News