'खतरों के खिलाड़ी 12' में बुरा हुआ इन स्टार्स का हाल, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

टीवी के चर्चित स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का दो सप्ताहों का सफर तो आपने खूब एंजॉय किया होगा। मगर आगामी एपिसोड में खतरे का डोज बढ़ने वाला है। रोहित शेट्टी के अत्याचारी सप्ताह में प्रतियोगियों की चीखें निकलने वाली हैं। आगामी एपिसोड का प्रोमो सामने आया जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

वही इस अत्याचारी वीक में प्रतियोगी इंटेंस खतरा फेस करने वाले हैं। प्रोमो देखकर रोहित शेट्टी का वो डायलॉग आपको याद आएगा, जिसमें वे बोलते हैं खतरा कहीं से भी आएगा। वीडियो में प्रतियोगियों पर टॉर्चर होते देख आपको भी तरस आएगा। आरम्भ में आप देख सकते हैं प्रतियोगियों को नदी में उल्टा लटकाकर पानी में डुबोया जाता है। पानी के भीतर प्रतियोगियों का संघर्ष देख आप हैरान हो जाएंगे।

अगले स्टंट में प्रतियोगियों को कीड़े मकोड़े खाने को दिए जाते हैं। प्रतियोगियों की इसे खाते हुए हालत खराब हो जाती है। कुछ खिलाड़ी तो उल्टी करने लगते हैं। इनमें रुबीना दिलैक, कनिका मान, निशांत भट्ट सम्मिलित हैं। प्रतीक सहजपाल बोलते हैं ये तो खा ही नहीं सकते सर। खतरों के खिलाड़ी उन्होंने कभी ऐसा नहीं देखा। इसके बाद भी अत्याचार बंद नहीं होता। कनिका मान का जंगली कुत्ते से सामना होता है। वो कनिका के पीछे पड़ जाता है। इस भयंकर स्टंट को देख लोग भी हैरान है तथा अपने पसंदीदा स्टार्स का ऐसा हाल देख दुखी है।

इस हसीना को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे मीका सिंह, गायक के साथ कई प्रोजेक्ट में आ चुकी है नजर

'कौन बनेगा करोड़पति 14' में हुआ बड़ा बदलाव, भाग लेने वालों को मिलेगा लाखों का फायदा

रणबीर कपूर संग जमकर नाचीं 'अनुपमा', वीडियो देख फैंस हुए हैरान

Related News