सामंथा रुथ प्रभु के आते ही कैमरामैन ने कर दी ऐसी हरकत, वायरल हुआ VIDEO

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 'पुष्पा' के गाने 'ओ अंटावा' से सभी को अपना दीवाना बना दिया। इन दिनों वह फिल्म 'शांकुतलम' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है जिसका प्रमोशन करने वह मुंबई पहुंचीं। एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में सामंथा ने हिस्सा लिया तथा मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने ऑल व्हाइट लुक अपनाया हुआ था। सामंथा का शानदार स्वागत तो हुआ मगर पेपराजी से उन्हें परेशानी भी होती हुई नजर आई जब कैमरे की फ्लैश लाइट उनके आंखों पर पड़ रही थी। इसके बाद भी उनके चेहरे से कभी मुस्कुराहट नहीं गई।

सामंथा को देखने के लिए भारी भीड़ उपस्थित रहीं। जैसे ही वह बाहर निकलती हैं वहां उपस्थित पेपराजी उनकी फोटोज लेने लगते। निरंतर कैमरे के फ्लैश से वह सहज हो गईं। उन्होंने मना भी किया इसके बाद भी पेपराजी फ्लैश लाइट का उपयोग करते हुए उनकी फोटोज लेने लगे। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर सामंथा का समर्थन किया। 

वही एक शख्स ने लिखा, 'उनकी आंखों में प्रॉब्लम है तथा फ्लैश से बुरा प्रभाव पड़ता है।' एक शख्स लिखते हैं, 'इन लोगों पर शर्म है। वह बीमारी से अभी उबरी हैं और इतने फ्लैश लाइट को वह हैंडल नहीं कर पा रही हैं।' एक अन्य ने कहा, 'अब समझ आया ये सेलेब रात में भी सनग्लासेस क्यों लगा के रखते हैं। पेपराजी के फ्लैश लाइट से उनकी आंखें बची रहती हैं।' एक ने लिखा, 'मुझे इसी कारण ये पसंद है। उन्हें दिक्कत हो रही है फिर भी मुस्कुरा रही हैं। कितनी डाउन टू अर्थ है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। 

फिर कपिल शर्मा संग नजर आएँगे सुनील ग्रोवर! कॉमेडियन ने दिया जवाब

अस्पताल में भर्ती हुई प्रेग्नेंट नेहा मार्दा, हुई ये दिक्कत'लॉकअप 2' में नजर आएंगी बिग बॉस की ये मशहूर कंटेस्टेंट

VIDEO! 'आ गई अजीब ड्रेस वाली उर्फी...', एक्ट्रेस की नई ड्रेस देख फिर चकराया लोगों का सिर

Related News