मुनमुन के बाद अफेयर की खबरों पर फूटा राज का गुस्सा

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। इस शो में नजर आने वाले बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी राज अनादकट इन दिनों चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। जी दरअसल दोनों के अफेयर होने की खबरें हैं लेकिन अब दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। जी हाँ, मुनमुन और राज ने सोशल मीडिया पर अपना मैसेज दिया है जो आप देख सकते हैं। सबसे पहले मुनमुन ने एक पोस्ट किया जिसमे उन्होंने कहा कि, 'उन्हें भारत की बेटी होने पर शर्म आ रही है।' वहीं अब मुनमुन के बाद राज ने इस पूरे मामले पर अपनी बात रखी है।

जी दरअसल हाल ही में राज ने अपने खिलाफ गलत लिखने वालों को मैसेज दिया है कि ऐसी खबरों से उनकी लाइफ पर भी असर पड़ता है। आप देख सकते हैं राज ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘जो भी लोग मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं, जरा सोचें कि आपकी इन बनावटी स्टोरी की वजह से मेरी लाइफ में क्या असर पड़ सकता है। बिना मेरी राय जाने मेरे बारे में कुछ भी लिख रहे हैं। जो भी क्रिएटिव लोग मेरे बारे में लिख रहे हैं, वो अपनी क्रिएटिविटी कहीं और दिखाएं। भगवान उन लोगों को थोड़ी समझदारी दें।’

क्या कहा था मुनमुन ने- बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता ने बीते रविवार को 2 पोस्ट किए और इस दौरान उन्होंने अपने लिए गलत खबरें लिखने वालों की क्लास लगाई। अदाकारा ने लिखा, ‘आप किसी के भी बारे में कुछ भी कैसे लिख सकते हैं। आपके इन आर्टिकल्स से हमारी लाइफ में जो होगा क्या आप उसकी जिम्मेदारी लेते हैं? आपको तब शर्म नहीं आती जब एक मां के चेहरे पर कैमरा लेकर जाते हैं जिसका बेटा इतनी कम उम्र में उसे छोड़कर चला गया है। जिसने अपने प्यार को खोया आपने उसको कैमरे से घेरा। आप लोगों को शर्म नहीं आती क्या?’

MP: सीधी के टाइगर रिजर्व लाए जाएंगे 50 गौर

थाने पहुंचा 'मुर्गे' की मौत का मामला.., पूर्व MLA के बेटे बोले- हत्या हुई है, पोस्टमार्टम कराइए ..

गोवा सरकार ने केरल के छात्रों और श्रमिकों पर लगाए नए प्रतिबंध

Related News