Tanhaji Box Office : 200 करोड़ की रेस में अब भी है तानाजी, अजय देवगन की फिल्म की कमाई में आयी गिरावट

दूसरे वीकेंड के बाद अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर की रफ़्तार बॉक्स ऑफ़िस पर कुछ कम सी हो गयी है। पहले 10 दिनों में फ़िल्म जहां डबल डिजिट में कमाई कर रही थी, वहीं अब कलेक्शन घटकर सिंगल डिजिट में आ गये हैं। ट्रेड जानकारों के अनुसार , मंगलवार को फ़िल्म ने 7.72 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ तानाजी का 12 दिनों का कलेक्शन अब 183.34 करोड़ हो गया है। इस बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन के साथ फ़िल्म सेफ़ ज़ोन में पहुंच चुकी है।परन्तु अब बस 200 करोड़ क्लब में दाख़िल होने का इंतज़ार है, जो तीसरे वीकेंड तक आराम से मिल सकता है। गोलमाल अगेन के बाद अजय देवगन की यह दूसरी 200 करोड़ की फ़िल्म हो सकती है।

वही सोमवार को कामकाजी दिन शुरू होने के बाद से तानाजी की रफ़्तार कुछ थमी है। इसके साथ सोमवार को फ़िल्म ने 8.17 करोड़ का कलेक्शन किया गया था। इससे पहले तक फ़िल्म ने कमाई के आंकड़े को दहाई से कम नहीं होने दिया। दूसरे वीकेंड की बात की जाए तो तानाजी ने 48.54 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 10.06 करोड़, शनिवार को 16.36 करोड़ और रविवार को 22.12 करोड़ जमा किये थे। तानाजी 10 जनवरी को 3800 से ज्यादा स्क्रींस पर रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो उम्मीद से भी ज्यादा रही है। ट्रेड जानकारों का अनुमान था कि तानाजी की पहले दिन 10-12 करोड़ की कमाई हो सकती है।

इसके अलावा ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म की कमाई पहले शनिवार को फ़िल्म ने 20.57 करोड़ बटोरे और रविवार को 26.26 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में हर दिन फ़िल्म के कलेक्शंस डबल डिजिट में रहे है । सोमवार को फ़िल्म ने 13.75 करोड़, मंगलवार को 15.28 करोड़, बुधवार को 16.72 करोड़ और गुरुवार को 11.23 करोड़ जमा किये थे। वही16 जनवरी को ख़त्म हुए पहले हफ़्ते में तानाजी ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही तीसरे हफ़्ते में तानाजी का सफ़र थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि 24 जनवरी को वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3 डी रिलीज़ हो रही है। वहीं, कंगना रनौत की पंगा भी आ रही है। इन दो बड़ी फ़िल्मों की रिलीज़ के साथ तानाजी की स्क्रींस की संख्या घट सकती है, जिसका असर फ़िल्म के कलेक्शंस पर पड़ सकता है।

CBSE Exam: पेपर रीडिंग को मिलेंगे 15 मिनट, ऐसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न

200 करोड़ के आंकड़े में पहुंची रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म, अब भी आकड़ों की गिनती जारी

महानायक की फिल्म 'झुंड' का टीजर हुआ रिलीज, अमिताभ की फिल्म के लिए बेटे अभिषेक ने लिखा ऐसा पोस्ट

Related News