आज ही के दिन तैयार हुआ था ताजमहल, बेहद खास है 9 जून का इतिहास

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 09 जून का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

9 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:- 1576: महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हल्दी घाटी का युद्ध आरम्भ हुआ. 1588: ड्यूक हेनरी द ग्यूसे की सेना ने पेरिस पर कब्जा किया. 1653: विश्वविख्यात ऐतिहासिक इमारत ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद हुआ. 1689: अंग्रेज शासक विलियम तृतीय ने फ्रांस के साथ युद्ध का ऐलान किया. 1753: जाट राजा सूरजमल ने दिल्ली में लूटमार की. 1812: अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ. 1815: वाटरलू में ब्रिटेन से हारने के बाद नेपोलियन से फ्रांस की सत्ता छीनी गई. 1874: बाम्बे (वर्तमान में मुंबई) में पहली बार घोड़े से खींची जाने वाली ट्रामकार आरम्भ हुयी. 1946: डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन आरम्भ हुआ था. 1960: बर्थ कंट्रोल पिल वैध करने वाला अमेरिका पहला देश बना. 1975: पहली विद्युत टंकण मशीन बनायी गयी. 1979: अमरीका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ. 2003: गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया. 2006: यूरोपीय देश इस्तोनिया में यूरोपीय संविधान को मंजूरी मिली. 2009: नासा ने चांद पर पानी की खोज के टोही यान भेजा. 2012: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिक विवाह को अपना समर्थन दिया.

9 मई को जन्मे व्यक्ति:- 1540: उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा महाराणा प्रताप का जन्म हुआ. 1836: प्रसिद्ध फ़्राँसीसी नेत्र रोग विशेषज्ञ फ़र्डिनांड मोनोयेर का जन्म हुआ. 1866: स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म हुआ. 1935: प्रसिद्ध हिन्दी कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का जन्म हुआ.

9 मई को हुए निधन:- 1959: राष्ट्रवादी, हिंदी सेवी और आर्यसमाजी भवानी दयाल संन्यासी का निधन हुआ. 1986: माउंट एवरेस्ट, हिमालय पर पहुँचने वाले सर्वप्रथम व्यक्ति तेनज़िंग नोर्गे का निधन हुआ. 1995: हिन्दी के जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का निधन हुआ. 1998: प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक और अभिनेता तलत महमूद का निधन हुआ.

अनुराग बनकर जैद अली ने हिन्दू लड़की को फंसाया, फिर डाला धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता ने खुद सुनाई आपबीती

इंडेक्स अस्पताल में इंडेक्स संजीवनी योजना बनी मरीजों के लिए मददगार

बिहार में पुल गिरने पर बोले सपा के नेता- 'गिर गया तो गिर गया...'

Related News