VIDEO: मामू की शादी में मोबाइल लिए दिखे तैमूर, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। इस कपल की शादी हो गई है और इस शादी में सभी बड़े जश्न के साथ खुश नजर आए। इस दौरान सभी हस्तियों के बीच करीना कपूर की बात ही अलग थी, उन्होंने हर महफ़िल में चार चाँद लगा दिए। मेहंदी फंक्शन हो या शादी, करीना ने भाई रणबीर की शादी में फैशन का जलवा दिखाया। हालाँकि इस खुशी के मौके पर करीना के बेटे तैमूर ट्रोल हो गए। जी दरअसल तैमूर का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो के चक्कर में तैमूर जमकर ट्रोल हुए हैं। आपको बता दें को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में करीना कपूर ने अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों संग शिरकत की थी।

वहीं शादी खत्म होने के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वीडियो में सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर (Taimur) और उसकी नैनी संग नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं शादी अटेंड करने के बाद सैफ अपने बेटे संग घर लौट रहे हैं। वहीं इस वीडियो में तैमूर के हाथ में मोबाइल है, हालाँकि वीडियो में तैमूर कुर्ते पायजामे में हैंडसम लगे। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने तैमूर के मोबाइल इस्तेमाल करने पर सवाल खड़े किए हैं। जी हाँ, कई लोगों को तैमूर (Taimur) का इतनी कम उम्र में मोबाइल फोन यूज करना पसंद नहीं आया।

वहीं कई लोगों को तैमूर का हाथ में मोबाइल लेकर चलना भी बिलकुल अच्छा नहीं लगा और अब इसी के चलते तैमूर ट्रोल हो रहे हैं। वहीं इस दौरान कई लोगों की दिलचस्पी तैमूर के साथ गाड़ी से बाहर निकले दूसरे स्टारकिड की तरफ दिखी। जी हाँ कई लोगों को करिश्मा कपूर का बेटा कियान अच्छा लगा।

'महफिल में तेरे, हम ना रहे तो फन तो नहीं है', कॉन्डम कंपनी ने दी आलिया-रणबीर को बधाई

रणबीर के लिए आलिया ने पहने खास कलीरे, हाथ में दिखी करोड़ो की डायमंड रिंग!

7 नहीं बल्कि 4 फेरे लेकर रणबीर की दुल्हन बनी आलिया, वजह है बहुत खास

Related News