मीडिया को देखते ही तैमूर ने अपनी क्यूट आवाज में कहा- BYE, आप भी बार-बार देखने लगेंगे

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर अली खान कभी मीडिया की निगाहों से बच पाए हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता. तैमूर हर दिन ही सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. आए दिन उनकी कोई ना कोई क्यूट फोटोज और वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती हैं. हाल ही में तैमूर का एक और क्यूट-सा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे आप भी बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे. आज तक आपने कई बार तैमूर के क्यूट फोटोज देखे होंगे लेकिन इस बार तैमूर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे आप उनकी क्यूट सी आवाज़ भी सुन सकते हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर अपनी नैनी की गोद में घर से बाहर आते हैं और तभी मीडिया पर्सन्स उनकी क्यूट फोटोज लेने के लिए सामने खड़े हो जाते हैं. वो सभी तैमूर-तैमूर कहने लगते हैं. इसके बाद पीछे से किसी की आवाज़ आती है- taimur say bye... ये सुनते ही तैमूर तुरंत ही अपनी क्यूट-सी आवाज़ में बाय कहने लगते हैं. तैमूर का बाय सुनते ही मीडिया पर्सन भी खुश हो जाते हैं. वही तैमूर की नैनी भी हंस पड़ती हैं.

इससे पहले तैमूर का एक और वीडियो सामने आया था जब वो अपनी बहन इनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सोहा अली खान के घर पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही तैमूर को लेकर कार से उतरी, मीडिया ने उनकी फोटो लेनी शुरू कर दीं. फिर एक फोटोग्राफर ने तैमूर से अंग्रेजी में कहा, 'taimur Say Hi'... तैमूर ने भी तुरंत अपनी क्यूट-सी आवाज़ में Hii कहा था. सोशल मीडिया पर तैमूर के ये दोनों ही वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

बॉलीवुड अपडेट... 

Video : इतने क्यूट अंदाज़ में तैमूर ने बोला Hii, सुनकर आप भी कहेंगे हाय..!

तो करीना की पसंद हैं राहुल गाँधी, वो भी हैं उनकी फिल्मों के दीवाने !

तैमूर पहुंचे बहन इनाया की बर्थ - डे पार्टी में, बहुत ही हैंडसम लग रहे थे छोटे नवाब

Related News