Video : अपना नाम सुनते ही खिलखिलाकर हंस पड़े तैमूर

बॉलीवुड के छोटे नवाब के नाम से मशहूर सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान कभी भी सुर्ख़ियों में ना बने हो ऐसा तो कभी हो नहीं सकता है. तैमूर अपने जन्म से ही सबके फेवरेट बने हुए हैं. तैमूर के कोई ना कोई फोटो या वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इतनी नन्ही-सी उम्र में तैमूर के इंस्टाग्राम पर ना जाने कितने ही फॉलोवर्स हैं जिसमें हर दिन उन्हें नए-नए फोटोज और वीडियोस सामने आते हैं. हाल ही में तैमूर का एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर तो आप भी तैमूर पर से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं किसी ने तैमूर को आवाज लगाई और इसके बाद तो तैमूर अपने नाम सुनते ही खिलखिलाकर हंस पड़े. तैमूर की ये सबसे अच्छी आदत है कि जब भी कोई उनका नाम लेकर उन्हें बुलाता है तो वो खिलखिलाकर हंस पड़ते है. तैमूर तो अपना नाम सुनते ही बहुत खुश हो जाते हैं और इस वीडियो में भी ये ही देखने को मिला. तैमूर जब अपनी नैनी के साथ कार में से उतरे तो मीडिया ने उनके क्यूट फोटोज अपने कैद करने के लिए तैमूर-तैमूर चिल्लाने लगे और इसके बाद तो तैमूर ने बहुत ही प्यारी-सी स्माइल दी.

इतना ही नहीं तैमूर ने तो पीछे पलटकर भी मीडिया को पोज़ दिया. तैमूर को देखते ही पैपराजी वाले बहुत खुश हो गए. सोशल मीडिया पर तैमूर का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी ने अपने अकाउंट से तैमूर के इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा कि, 'तैमूर को पता है कि जब उनका नाम पुकारा जाए तो क्या करना चाहिए.' वैसे फैंस तो तैमूर की हर एक झलक पाने के लिए हमेशा बेताब ही रहते हैं.

बॉलीवुड अपडेट...

30 किलो का लहंगा पहनकर रैंप पर उतरीं बेबो

Omg... नागा साधु बन गए सैफ अली खान

Video: तैमूर को ऐसी हरकत करते हुए देखकर शॉक्ड हो गईं करीना

Related News