मामा रणबीर के बर्थडे सेलिब्रेशन में इस क्यूट अंदाज़ में पहुंचे तैमूर अली खान

बॉलीवुड में हमेशा ही चर्चाओं में छाए रहने वाले स्टार किड तैमूर अली खान एक बार फिर मीडिया के कैमरों में कैद हो गए हैं. तैमूर जब भी अपने घर से बाहर निकलते हैं तब मीडिया उन्हें स्पॉट कर लेती हैं और उनके क्यूट लुक के फोटोज क्लिक कर ही लेती है. तैमूर जहां भी जाए मीडिया तो उनके पीछे रहती ही है. हाल ही में तैमूर एक बार फिर अपनी नैनी के साथ नजर आए.

तैमूर ने इस बार ओरेंज और वाइट कलर की लाइनिंग वाली टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने थे. उनके सुनहरे बाल भी बहुत ही प्यारे लग रहे थे. तैमूर अपनी नैनी की गोद में नजर आए. जैसे ही उन्हें मीडिया दिखी तैमूर फिर से पोज़ देने लगे. इस दौरान उनकी मासूमियत साफ़ तौर से झलक रहीं थी. तैमूर के ये सभी फोटोज सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हो गए और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तैमूर की तारीफ कर रहे हैं.

आज तैमूर के मामा रणबीर कपूर का बर्थडे है और ऐसा कहा जा रहा है कि तैमूर इस क्यूट लुक में अपने मामा के बर्थडे सेलिब्रेशन में गए हैं. हालाँकि इस बारे में कोई ऑफिशियल सुचना नहीं मिली है. आपको बता दें तैमूर की उम्र अभी महज ढाई साल ही है और इस उम्र भी ही वो किसी बड़े एक्टर की तरह फेमस हो गए हैं.

तैमूर के नाम से ना जाने ही कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं जिसपर हर दिन उनकी क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं. 20 दिसंबर को तैमूर 2 साल के हो जाएंगे.

बॉलीवुड अपडेट... 

तैमूर की नैनी की सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, अपनी पर्सनल कार से चलती हैं

करीना के इस साधारण से जैकेट की कीमत में आपके सालभर का खर्चा निकल जाएगा

मीडिया को देखते ही 'हाय' करने लगे तैमूर, फिर 'अब्बा-अब्बा' चिल्लाकर सैफ को बुलाया

Related News