हेलोवीन बनकर बेहद क्यूट नजर आए तैमूर, मीडिया को क्यूट सी आवाज में कहा- BYE

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान अपने जन्म के बाद से ही सभी के फेवरेट बने हुए हैं. तैमूर की उम्र अभी 2 साल भी नहीं हुई है और अभी से वो फैन फॉलोविंग के मामले में सबसे आगे हैं. तैमूर के नाम से ना जाने कितने ही सोशल मीडिया अकाउंट बने हुए हैं जिसपर आए दिन उनकी क्यूट फोटोज वायरल होती ही रहती हैं. पिछले डेढ़ हफ्ते से तैमूर मीडिया की निगाहों से गायब थे और उनके कोई भी फोटो या वीडियो सामने नहीं आए थे जिसके बाद से फैंस को तैमूर की चिंता होने लगी थी. लेकिन हाल ही में एक बार फिर तैमूर ने अपने दर्शन दे दिए हैं.

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड तैमूर अली खान आज मुंबई के बांद्रा इलाके में हुए स्पॉट और इस दौरान वो बेहद क्यूट अंदाज़ में दिखाई दिए. तैमूर गाड़ी में से उतारकर पैदल चलकर बाहर आए और उनके फोटोज क्लिक करने के लिए मीडिया का जमावड़ा लग गया. ये तो सभी को पता है कि तैमूर बॉलीवुड के बेहद क्यूट स्टार किड हैं. इस बार तैमूर हेलोवीन बनकर मीडिया से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने ब्लैक फुल स्लीव टी- शर्ट और व्हाइट शॉर्ट्स पहने थे.

गौरतलब है कि तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर मिनटों में हो जाती है वायरल. लेकिन इस बार ब्लैक टी-शर्ट बेहद प्यारे लग रहे थे. आपको बता दें तैमूर हर शाम बाहर टहलने निकलते हैं और तभी फोटोग्राफर्स उनके क्यूट लुक की तस्वीरें क्लिक कर लेते हैं. अब तो तैमूर मीडिया को देखकर वेव भी करते नजर आए.

सैफ-करीना नहीं बल्कि इन्होने तैमूर के फोटो लेने पर लगाई रोक

मम्मी करीना की गोदी में बेहद क्यूट लुक में नजर आए तैमूर, देखकर आप भी कहेंगे Aww

सैफ-करीना नहीं बल्कि इन्होने तैमूर के फोटो लेने पर लगाई रोक

Related News