बिल्ली को देखते ही ख़ुशी के मारे झूम उठे तैमूर, क्यूट वीडियो वायरल

बॉलीवुड के छोटे नवाब तैमूर अली खान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. वैसे तैमूर का तो हर वीडियो और फोटो फैंस को खूब पसंद आते हैं. एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के शहजादे तैमूर की क्यूट तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर और वायरल होती रहती है. सभी कैमरा मैन भी तैमूर की क्यूट फोटोज क्लिक करने के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं.

हाल ही में तैमूर अली खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे तैमुर का क्यूट अंदाज़ दिखा रहा है. इस वीडियो में तैमूर अपनी मां करीना कपूर खान के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं तैमूर कार से उतरकर अपनी मम्मी करीना के साथ कहीं जा रहे हैं. तभी तैमूर की नजर वहां बैठी बिल्ली पर पड़ती है. इसके बाद तैमूर हैरान हो जाते है और वहां पास खड़े कैमरामैन की आवाज आती है कैट,कैट.

आपको बता दें बीते कल तैमूर अपनी मम्मी करीना के साथ मुंबई के महबूब स्टूडियो गए थे. तभी तैमूर को वहां रास्ते में बिल्ली बैठी दिख जाती है. तैमूर बिल्ली के साथ खेलने की जिद करने लगते है लेकिन करीना उन्हें वहां से ले जाती है. आप भी देखिये ये वीडियो.

नई हेयर स्टाइल में बेहद क्यूट लग रहे हैं तैमूर, मम्मी के साथ हुए स्पॉट

सोहा को छोड़ सुरभि चंदना के प्यार में डूबे कुणाल खेमू, क्या अब इनाया को मिलेगी सौतेली माँ!

छोटी बहन इनाया के साथ खेलने निकले तैमूर, क्यूट फोटोज हुई वायरल

Related News