'सिन-ए-मा बन चुका है बॉलीवुड..', सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार को भेजा लीगल नोटिस

नई दिल्ली: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी बीते कई महीनों से लगातार मोदी सरकार और प्रधानमंत्री को निशाना बना रहे हैं। स्वामी अकसर मोदी सरकार की विदेश नीति और इकॉनमी को लेकर उसे घेरते रहते हैं। वहीं, अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार उनके निशाने पर आ गए हैं और स्वामी ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार को यह नोटिस उनकी फिल्म रामसेतु को लेकर भेजा है।

भाजपा नेता ने कहा कि बॉलीवुड वालों को झूठ बोलने की बुरी आदत है। स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'मुंबई सिनेमा (या फिर सिन-ए-मा) वाले लोगों को झूठ बोलने और गलत जानकारी फैलाने की बुरी आदत है। इसलिए उन्हें बौद्धिक संपदा अधिकार सिखाने के लिए, मैंने वकील सत्य सभरवाल के जरिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (भाटिया) और उनके 8 अन्य लोगों को राम सेतु गाथा को विकृत करने के लिए लीगल नोटिस भेजने का फैसला किया है।' बता दें कि, अक्षय रामसेतु पर एक फिल्म बना रहे हैं। वहीं, स्वामी का आरोप है कि फिल्म के चित्रण में गलत तथ्य दिखाए गए हैं और इसके लिए अक्षय कुमार और उनकी टीम जिम्मेदार है।

 

Koo App

बता दें कि कुछ दिन पहले भी सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार पर हमला बोलते हुए उन्हें विदेशी होने की बात कही थी। स्वामी ने अक्षय कुमार को जेल भेजने की भी बात कही थी। बता दें कि रामसेतु को लेकर भाजपा नेता आए दिन ट्वीट करते रहते हैं। बीते 25 जुलाई को उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि रामसेतु की प्रेम कहानी की कहानी ताजमहल से भी पुरानी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, 'मेरे परिचित एक नवविवाहित जोड़ा ताजमहल का दौरा करने के बाद मुझसे मिला और मुझसे पूछा कि मैं राम सेतु को बहाल करने के लिए क्यों उत्सुक हूं। मैंने उनसे कहा कि राम सेतु ताजमहल से भी अधिक पुरानी प्रेम की कहानी है। तब मैंने पूछा कि वे पहले राम सेतु क्यों नहीं गए?'

बता दें कि, पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी निरंतर केंद्र सरकार से रामसेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने की मांग करते हैं। उनका दावा है कि रामसेतु को राष्ट्रीय विरासत स्मारक घोषित करने की मांग पर संबंधित विभाग के केन्द्रीय मंत्री की तरफ से 2017 में एक बैठक बुलाई गई थी। मगर उसके बाद इस मामले पर कुछ नहीं हुआ।

कब्रिस्तान के बाहर भीख मांगते नजर आए करण जौहर, इस मशहूर एक्टर ने कर दी फोटो वायरल!

‘कार्तिकेय 2’ की टीम ने जनता के बीच मनाया सफलता का जश्न, औंधे मुंह गिरी Liger

 

Related News