साल 2018 के सबसे बड़े अवार्ड शोज में से एक स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में बॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर खूब जलवे बिखेरे हैं. इस इवेंट का आयोजन रविवार को मुंबई में हुआ था. सभी सेलेब्स इस दौरान अपने अलग-अलग लुक में नजर आए और आकर्षण का केंद्र बन गए. हालांकि इस इवेंट में कुछ ऐसे भी सितारे थे जिनके लुक ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया लेकिन इन सबके बीच हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में कई सितारों को अवॉर्ड से नवाजा गया. नीचे देखिए स्टार स्क्रीन अवॉर्ड 2018 में किन सितारों को कौनसा अवार्ड मिला- बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (राजी) बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (पद्मावत) और राजकुमार राव (स्त्री) बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स)- नीना गुप्ता (बधाई हो) बेस्ट रियल स्टार ऑन सोशल मीडिया- कैटरीना कैफ बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स)- गजराज राव (बधाई हो) बेस्ट फिल्म- स्त्री लाइफटाईम अचीवमेंट अवॉर्ड- शबाना आजमी बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- सुरेखा सिकरी (बधाई हो) बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- ईशान खट्टर (धड़क और बियॉन्ड द क्लाउड) बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)- राधिका मदान (पटाखा) बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- पंकज त्रिपाठी (स्त्री) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)- हर्षदीप कौर (दिलबरो-राजी) बेस्ट लिरिक्स- गुलजार (ए वतन-राजी) बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (ए वतन-राजी) बेस्ट म्यूजिक- अमित त्रिवेदी (मनमर्जियां) बेस्ट फिल्म राइटिंग- अरिजीत विश्वास और श्रीराम राघवन (अंधाधुन) बेस्ट एक्शन- अहमद खान (बागी 2) बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- आयुष्मान खुराना बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- मुल्क बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- अमर कौशिक (स्त्री) बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत बेस्ट डायलॉग्स- स्त्री बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- तुंबाड बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- अमित और सुब्रतो (राजी) बेस्ट कॉस्ट्यूम- पद्मावत बेस्ट साउंड डिजाइन- मधु (अंधाधुन) शादी के बाद रणवीर की तरह दीपिका भी हो गई अतरंगी, सामने आई तस्वीरें पति को इतना बड़ा सम्मान मिलते ही रो पड़ी दीपिका पादुकोण स्टार स्क्रीन अवार्ड नाइट में सबसे गॉर्जियस नजर आईं मौनी रॉय