कलियुगी बेटों ने संपत्ति के लिए बूढी माँ को पीट-पीटकर घर से निकाला, SSP दफ्तर पहुंची शिकायत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक बुजुर्ग मां अपने बेटों की यातनाओं से तंग आकर SSP ऑफिस में पहुंची गई। महिला SSP ऑफिस में घुसते हुए ही रोने लगी। महिला ने बताया है कि उसके बेटे प्रॉपर्टी के लिए उसे बहू के साथ मिलकर मारते-पीटते हैं। वहीं CO ने केस दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दे दिया है।  

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला SSP दफ्तर पहुंची। जहां जाकर वह रोने लगी। उसकी स्थिति देख महिला कांस्टेबल ने उसके पास गई। बुजुर्ग महिला ने बताया है कि पति ने देहांत से पहले ढाई करोड़ रुपये का मकान उसके नाम किया था, जिसे उसके चारों बेटे हड़पना चाहते हैं। वह आए दिन अपनी पत्नियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई करते हैं। पीड़िता ने जानकारी दी है कि वह इतने बुरी तरह से मारते हैं कि अब वह चल नहीं पाती है। 

रिपोर्ट के अनुसार, महिला की स्थिति देख उसे कांस्टेबल उन्हें SSP ऑफिस के भीतर ले गई। जहां CO सुचिता सिंह सुनवाई कर रही थीं। बुजुर्ग महिला CO के समक्ष अपने कलयुगी बेटों को कोसने लगी। महिला की बात सुनकर CO ने थाना पुलिस से बात की और वृद्ध महिला को भेज दिया। इस मामले में सुचिता सिंह ने जानकारी दी है कि प्रॉपर्टी के लिए बेटे द्वारा मारपीट किए जाने का इल्जाम लगाया गया है। जिसे लेकर थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

फूफा ने किया 9 वर्षीय भतीजी का बलात्कार, हत्या कर जंगल में फेंका शव

क्या आपके PF अकाउंट में है लाखों... तो हो जाएं आज ही सावधान

दिल्ली: जाकिर नगर में 20 छात्रों ने गर्भवती कुतिया को पीट-पीटकर मार डाला, Video

 

 

Related News