स्वतंत्रता दिवस की बधाई और सरकार पर हमला भी.., सोनिया गांधी के सन्देश में दो बातें

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देशवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर भी सोनिया गांधी केंद्र सरकार पर निशाना साधना नहीं भूलीं। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अपमान का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस सियासी लाभ के लिए की जा रही गलत बयानबाजी का विरोध करेगी। बता दें कि सोनिया कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते आइसोलेशन में हैं।

सोनिया गांधी ने अपने बधाई सन्देश में लिखा कि, 'बीते 75 वर्षों में भारत ने अपने प्रतिभाशाली भारतवासियों की कड़ी मेहनत के बल पर विज्ञान, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी समेत तमाम क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक अमिट छाप छोड़ी है। भारत ने अपने दूरदर्शी नेताओं के नेतृत्व में एक तरफ जहां स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था स्थापित की, वहीं प्रजातंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को सशक्त बनाया। इसके साथ ही भारत ने भाषा धर्म संप्रदाय की बहुलतावादी कसौटी पर सदैव खरा उतरने वाले एक अग्रणी देश के तौर पर अपनी गौरवपूर्व पहचान बनाई है।'

कांग्रेस सुप्रीमो ने लिखा कि, 'साथियों, हमने विगत 75 सालों में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं, मगर आज की आत्ममुग्ध सरकार हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान बलिदानों और देश की गौरवशाली उपलब्धियों को तुच्छ करने पर तुली हुई है, जिसे कदापी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। सियासी लाभ के लिए ऐतिहासिक तथ्यों पर कोई भी गलत बयानी और गांधी, नेहरू, पटेल, आजाद जी जैसे महान राष्ट्रीय नेताओं को असत्यता के आधार पर कटघरे में खड़े करने की हर कोशिश का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पुरजोर विरोध करेगी।'

'मुफ्त की रेवड़ियों' के समर्थन में उतरी कांग्रेस, सुप्रीम कोर्ट में दिया ये तर्क

'देश लूटने वालों को पैसा लौटाना होगा..' भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पीएम मोदी का खुला ऐलान

भगोड़ा घोषित होगा बसपा नेता हाजी याकूब, जगह-जगह लगेंगे वांटेड के पोस्टर

 

Related News