आज शादी के बंधन में बंधेंगी सोनम कपूर की बहन, जानिए किसके साथ लेंगी 7 फेरे

बॉलीवुड स्टार्स आजकल तेजी से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अब हाल ही में एक और बड़ी खबर आई है। जी दरअसल आज एक्ट्रेस सोनम कपूर की बहन व अभिनेता अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मिली जानकारी के तहत रिया कपूर अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी करने जा रहीं हैं। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो रिया कपूर , करण बूलानी के साथ आज सात फेरे लेंगी। मिली जानकारी के अनुसार रिया अपने जुहू स्थित बंगले में शादी करने वाली हैं। दोनों की यह शादी बहुत की सिंपल तरीके से होने वाली है।

खबरें हैं कि रिया कपूर की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि रिया और करण एक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, इसी के चलते हर किसी को दोनों की शादी का भी इंतजार था। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वैसे अगर हम करण बूलानी के बारे में बात करें तो वह एक निर्देशक हैं। उन्होंने फेमस फिल्म ‘आयशा’ और ‘वेकअप सिड’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।

इसी के साथ करण कई फिल्मों और शोज में डायरेक्शन, प्रोडक्शन और डबिंग का काम भी कर चुके हैं। कहते हैं कि साल 2010 में आयशा की शूटिंग के दौरान ही दोनों ही करण और रिया एक दूसरे के करीब आए थे। आपको पता ही होगा आयशा फिल्म में सोनम कपूर लीड रोल में थीं। आप जानते ही होंगे रिया और करण ने अपने प्यार को कभी किसी से छुपाया नहीं। हमेशा से दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फोटोज को शेयर कर अपने प्यार का इजहार किया है।

MP: लड़की ने ठुकराया फेसबुक फ्रेंड का शादी का प्रपोजल, अगले दिन मोहल्ले में लगे गंदे पोस्टर

हिमाचल प्रदेश में बढ़ी मुसीबतें, पहाड़ गिरने से रुका चेनाब नदी का बहाव

सेंसेक्स में आया अब तक सबसे अधिक उछाल, जानिए क्या है निफ़्टी का हाल

Related News