लड़की को जन्म देने वली हैं सोनम कपूर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आजकल अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं हैं। जी दरअसल सोनम अपनी प्रेगनेंसी के थर्ड ट्राइमेस्टर में पहुंच गई हैं और वो अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वैसे यह बात तो सभी जानते हैं कि सोनम जल्द मां बनने वाली हैं, हालाँकि ये कोई नहीं जानता कि वे बेटे को जन्म देंगी या बेटी को। लेकिन इसका खुलासा हो चुका है। जी दरअसल सोनम बेटी को जन्म देने वाली है! अब आप कहेंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इस बात का इशारा बेबी शॉवर में देखने को मिला।

जी दरअसल, सोनम इस समय अपने पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के साथ लंदन में समय बिता रही हैं। वहीं अब लंदन में ही सोनम की गोद भराई हुई है। बेबी शॉवर में खूबसूरत डेकोरेशन, फूल और चीज केक देखा जा सकता है। इसी के साथ सोनम पिंक कलर की खूबसूरत गाउन ड्रेस में नजर आ रहीं हैं। इस पार्टी में सबकुछ पिंक थीम पर था और इसी बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे बेटी को जन्म देने वाली हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि गुलाबी लड़कियों का रंग होता है। हालाँकि इस बात कि कोई अधिकारिक जानकारी हमारे पास नहीं है।

आपको बता दें कि रिया कपूर ने बेबी शॉवर की अरेंजमेंट की कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इनमे देखा जा सकता है कि सोनम का बेबी शॉवर गार्डन में हुआ है जहां पर गेस्ट के लिए गिफ्ट्स से लेकर नेपकिन सब चीजें कस्टमाइज हैं। इसी के साथ लियो कल्याण नाम के एक परफार्मर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के बेबी शॉवर की इनसाइड फोटो और वीडियो पोस्ट की। जी दरअसल लियो कल्याण ने सोनम कपूर के बेबी शॉवर में उनका गाना मसक-कली गाया जो बेहतरीन रहा।

कब रिलीज होगी फिल्म रक्षाबंधन, अक्षय कुमार ने किया खुलासा

'रक्षामंत्री अपना पक्ष स्पष्ट करें..', अग्निपथ योजना पर वरुण गांधी ने पूछे सवाल

बिगड़ी डेविड धवन की तबियत, अस्पातल में भर्ती

Related News