श्रीगौड़ समाजजनों ने किया तर्पण कार्य, सुचारू रूप से हुआ सम्पन्न

उज्जैन/ब्यूरो। श्री श्रीगौड़ नवयुवक मंडल, श्री श्रीगौड़ परिषद मंडल व श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण सामाजिक एवं पारमार्थिक न्यास उज्जैन के तत्वावधान में आज रविवार को मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा के पावन तट श्री सिद्धनाथ घाट पर सम्पूर्ण मध्य प्रदेश व आसपास के राज्यों से पधारे 200 श्रीगौड़ समाजजनों ने एक साथ तर्पण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।

समाजजनों द्वारा संध्या पूजन कर तर्पण कार्य को सम्पन्न किया गया। तर्पण उपरांत मोक्षदायिनी मां क्षिप्रा को चुनरी अर्पित की गई व तत्पश्चात भोजन प्रसादी ग्रहण की गई। जानकारी देते हुए पंकज जोशी एवं हर्षद जोशी ने बताया कि तर्पण कार्यक्रम आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल व आचार्य कृष्णेश शुक्ल द्वारा सुचारू रूप से सम्पन्न करवाया गया। 

अध्यक्षता श्री श्रीगौड़ परिषद मंडल के अध्यक्ष अशोक जोशी ने की। संचालन सचिव संतोष जोशी ने किया। आभार श्री श्रीगौड़ नवयुवक मंडल ने माना। जानकारी पं. पंकज जोशी ने दी।

गठिया के दर्द से लेकर सिर में खुजली तक से राहत दिलाएगा कपूर

इसे कहते हैं 'किस्मत' ! रातों-रात 25 करोड़ का मालिक बन गया ऑटो ड्राइवर

TPSC की तैयारी करने वाले लोगों के लिए बहुत जरुरी है ये प्रश्न

Related News