यशोदा की हत्या पर हुआ हैरान कर देने वाला खुलासा, परिवार ने लगाया लव जिहाद का आरोप

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला का शव उसके घर में मिला है। पति का दावा है कि उसने फांसी लगाकर खुदखुशी की है, मगर लड़की के परिवार ने पति के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना मुंबई के धारावी की है। महिला अपने पति के साथ एक चॉल में रहती थी। उसकी लाश सीलिंग रॉड से लटकी मिली है।

महिला का नाम यशोदा खटीक (24) था। वह मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली थी। यशोदा के परिवार ने पुलिस को कहा कि उसने 2018 में रेहान के साथ मुंबई भाग शादी कर ली थी। खटीक के परिवार ने इल्जाम लगाया कि रेहना ने उसे इस्लाम अपनाने के लिए विवश किया। रेहान उसका नाम परिवर्तित कर जबरन रुबीना करना चाहता था। परिवार का आरोप है कि यशोदा ने इस्लाम कबूल करने से मना कर दिया था। इसलिए रेहान ने उसका क़त्ल कर दिया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेहान शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। यशोदा के घरवालों की शिकायत के पश्चात् पुलिस आरोपों की तहकीकात कर रही है। रेहान पर अपनी पत्नी की हत्या करने और इसे खुदखुशी दिखाने का प्रयास करने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस पति की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस यह जांचने का प्रयास कर रही है कि क्या यशोदा का क़त्ल पहले ही कर दिया गया था। बता दें कि हाल ही में मुंबई में सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर सीएम और डिप्टी सीएम से मुलाकात की थी। संगठन ने बोला था कि उनकी तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है तथा मुख्यमंत्री ने कानून बनाने को लेकर आश्वस्त किया है।

वकील मुकुल रोहतगी को ललित मोदी ने दी धमकी, कहा- "लाखों बार खरीद और बेच सकता हूं आपको..."

सिर्फ टकराने पर ही सनकी ने मार दी चाक़ू...और फिर जो हुआ

जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Related News