MP: शिवराज सरकार ने की प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है। आपको बता दें कि इस ट्रांसफर पॉलिसी के तहत 1 जुलाई से राज्य में ट्रांसफर होने वाले हैं। हालाँकि जो नए नियम आए हैं उनके अनुसार ट्रांसफर के लिए प्रभारी मंत्रियों को अधिकृत किया गया है। अब तक यह सवाल उठ रहा था कि बिना प्रभारी मंत्रियों के यह नियम कैसे लागू होगा। लेकिन बीते बुधवार को शिवराज सिंह चौहान सरकार ने प्रभारी मंत्रियों को नियुक्त कर दिया है।
 
मंत्री का नाम                 प्रभार के जिले/जिलों का नाम
डॉ नरोत्तम मिश्रा           इंदौर
गोपाल भार्गव                जबलपुर, निवाड़ी
तुलसीराम सिलावट ग्वालियर, हरदा
विजय शाह सतना, नरसिंहपुर
जगदीश देवडा   उज्जैन, कटनी
बिसाहूलाल सिंह मंडला, रीवा
यशोधरा राजे सिंधिया देवास, आगर-मालवा
भूपेंद्र सिंह भोपाल
मीना सिंह मांडवे सीधी, अनूपपुर
कमल पटेल                 खरगोन, छिंदवाड़ा
गोविंद सिंह राजपूत भंड, दमोह
बृजेंद्र प्रताप सिंह होशंगाबाद, सिंगरौली
विश्वास कैलाश सारंग टीकमगढ़, विदिशा
प्रभुराम चौधरी             धार, सीहोर
महेंद्र सिंह सिसोदिया शिवपुरी
प्रद्युम्न सिंह तोमर अशोकनगर, गुना
प्रेमसिंह पटेल बुरहानपुर
ओम प्रकाश सकलेचा छतरपुर, सिवनी
उषा ठाकुर नीमच, खंडवा
अरविंद भदौरिया सागर, रायसेन
मोहन यादव राजगढ़, डिंडोरी
हरदीप सिंह डंग बड़वानी, बालाघाट
राजवर्धन सिंह मंदसौर, अलीराजपुर
भारत सिंह कुशवाहा मुरैना, श्योपुर
इंदर सिंह परमार         बैतूल, झाबुआ
राम खेलावन पटेल शहडोल
रामकिशोर कांवरे उमरिया पन्ना
बृजेंद्र सिंह यादव शाजापुर
सुरेश धाकड दतिया
ओ। पी। एस भदौरिया रतलाम
 
 
सामने आई नई पॉलिसी के अनुसार अब तहसील, जिला व राज्य स्तर पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का ट्रांसफर प्रभारी मंत्री के अप्रूवल पर होगा। ऐसे में प्रथम और द्वित्तीय श्रेणी के कर्मचारियों का तबादला विभाग से जुड़े मंत्री के अप्रूवल के बाद होगा। बताया जा रहा है इसमें भी DM और प्रभारी मंत्री आपस में कोऑर्डिनेट करेंगे।

वैक्सीनेशन कराने वाले भक्तों को ही मिलेंगे अचलेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन

MP: आज से शुरू हुआ वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण, 10 लाख लोगो को लगेगी वैक्सीन!

GST को लागू हुए 4 साल हुए पूरे, वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने की संकल्प की सराहना

Related News