हरनाज संधू के साथ शिल्पा शेट्टी और बादशाह ने किया बुरा बर्ताव, देखकर भड़के लोग, बोले-'तमीज नहीं है'

टीवी के चर्चित रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट (India's Got Talent 9) में कई सितारें शामिल होते हैं। वीकेंड पर मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (Miss Universe Harnaaz Sandhu) इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर पहुंची थी। इस शो में हरनाज संधू के साथ कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस (Terence Lewis) भी थे। शो आप टेरेंस एवं हरनाज ने प्रतियोगियों की जबरदस्त परफॉरमेंस को एन्जॉय किया। मगर हरनाज की ओर जज शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) एवं बादशाह (Badshah) का बर्ताव प्रशंसकों को पसंद नहीं आ रहा है।

वही इंडियाज गॉट टैलेंट से हरनाज संधू के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। इन्हीं में से एक में हरनाज संधू जजों से मिलती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के पश्चात् सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने शिल्पा शेट्टी और बादशाह की तमीज पर सवाल उठा दिए हैं।

वही इस वायरल वीडियो में हरनाज संधू जजों के पास जाती हैं। वह पहले जाकर किरण खेर (Kirron Kher) को नमस्ते बोलती हैं। उनके पास बैठे बादशाह बड़े ही अजीब अंदाज में हरनाज से बात करते दिखाई देते हैं। वहीं बादशाह के साइड में खड़ी शिल्पा शेट्टी उन्हें अजीब प्रकार से देख रही होती हैं। इस वीडियो में बादशाह और शिल्पा का बर्ताव देख प्रशंसक खफा हो गए हैं। उनका कहना है कि शिल्पा शेट्टी और बादशाह ने हरनाज का स्वागत अच्छे से नहीं किया। वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, 'इन जजों में बुनियादी शिष्टाचार की कमी है। इतना नकली व्यवहार कर रहे हैं। इतनी अच्छी लड़की है हरनाज। देश का नाम रोशन किया है उसने। उसके लिए यहां कोई सम्मान कुछ नहीं। शर्मनाक बात है।' वही ये वीडियो इन दिनों ख़बरों में बना हुआ है।

'अनुपमा' के जन्मदिन से पहले अनुज ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, रिटर्न गिफ्ट पाकर झूम उठे फैंस

मात्र 7 साल की उम्र में अनिल कपूर की इस फिल्म में नजर आई थी टीवी की 'अनुपमा'

सामने आई देबिना-गुरमीत की बेटी की तस्वीरें, फैंस बोले- 'सबसे क्यूट'

Related News