दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं फरहान अख्तर? गर्लफ्रेंड शिबानी ने बताया सच

मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता फरहान अख्तर बीते कुछ वर्षों से जब से उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी से तलाक लिया है, तब से अभिनेता अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस जोड़ी का रिलेशन किसी से छिपा नहीं है। जहां हाल ही में शिबानी ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें बोली हैं। शिबानी ने बताया है कि लॉकडाउन में हमें एक-दूसरे को नजदीक से जानने का अवसर प्राप्त हुआ, और यही कारण है कि हम एक-दूजे के और नजदीक आ गए।

वही एक मनोरंजन वेब पोर्टल के साथ अपनी विशेष चर्चा में अभिनेत्री ने बताया है कि ”हर कोई मुझसे और फरहान से हमारी शादी के बारे में प्रश्न कर रहा है। मगर ये प्रश्न अभी हमारे बीच नहीं आया है।” शिबानी ने बताया है कि मैं सबसे यही बोल रही हूं कि मैं ये सब सोचकर आप सभी को बता दूंगी। अभिनेत्री ने कहा है कि उन्होंने इस लॉकडाउन में फरहान को बड़े ही नजदीक से जाना है।

फरहान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर चर्चा करते हुए शिबानी ने बताया है कि मैं और फरहान मिलकर वर्कआउट करते हैं, मूवीज देखते हैं। जहां हम अपने पेट के साथ भी बहुत एन्जॉय करते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा है कि उनके बीच कई चीजें एक सी हैं। फरहान एवं शिबानी बीते 3 वर्ष से साथ हैं। इससे पूर्व फरहान अख्तर ने अधुना भबानी से विवाह किया था, 17 वर्ष की शादी के पश्चात् दोनों अलग हो गए। अधुना भबानी मुंबई की एक बड़ी हेयर स्टाइलिस्ट हैं। अधुना भबानी फरहान अख्तर से तलाक के पश्चात् निकोलो मोरिया के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

बाथरूम में मिला इस मशहूर फिल्म समीक्षक का शव, करण जौहर ने जताया दुःख

सैलून पहुंची शमिता शेट्टी, ट्रोलर्स बोले- 'जीजू जेल में है और साली पार्लर में ऐश...'

फैन ने 50,000 वर्ग फुट जमीन पर बनाई सोनू सूद की तस्वीर, वायरल हुआ वीडियो

Related News