शनि जयंती: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें यह उपाय

हर साल आने वाली शनि जयंती इस साल 10 जून को मनाई जाने वाली है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनिदेवजी का जन्म हुआ था। ऐसे में इस बार शनि जयंती 10 जून 2021 गुरुवार को मनाई जाने वाली है। आप सभी को बता दें कि यह दान-पुण्य, श्राद्ध-तर्पण पिंडदान की अमावस्या भी है। इसके अलावा इसी दिन सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। अब हम आज आपको बताते हैं शनिदेव को प्रसन्न करने के तरीके।

* कहा जाता है शनिवार को एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखना चाहिए और फिर शाम को उसे शनि मंदिर में कटोरी सहित दान कर देना चाहिए। इससे शनि देव खुश होते हैं।

* कहा जाता है शनि जयंती के दिन तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, सिक्का, शहद, छाता, काली गौ, जूता आदि दान देना चाहिए।

* शनि जयंती के दिन भैरव बाबा को कच्चा दूध या शराब चढ़ावें।

* शनि जयंती के दिन काली गाय का घी और कस्तुरी इत्र का उपयोग करें। इसके अलावा घर में कर्पूर जलाएं या गुड़-घी को मिलाकर कंडे पर जलाएं।

* शनि जयंती के दिन शमी के वृक्ष की पूजा करें और इस पेड़ में नित्य जल अर्पित करें।

* शनि जयंती के दिन हनुमान चालीसा पढ़ें।

* शनि जयंती के दिन अगर घर में वास्तु दोष हो तो सुधारें।

* शनि जयंती के दिन अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा रखते हुए उनके प्रति अच्छे से श्राद्ध, तर्पण आदि कार्य करें।

भूख से बेचैन सांप ने किया अंडों का शिकार, वीडियो देखकर सहमे लोग

पाकिस्तान में छिपा है अलकायदा का सरगना अयमान अल-जवाहिरी, UN की रिपोर्ट में खुलासा

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स को मिली बड़ी उपलब्धि, करोड़ों के iPhones और लैपटॉप किए जब्त

Related News