इन 5 राशियों के लिए काल बने हैं शनि देव, चल रही है साढ़ेसाती और ढैय्या

शनि की साढ़े साती सभी को परेशान करती है और शनि ढैय्या को भी कष्टकारी माना गया है। हालाँकि वर्तमान समय में ये 5 राशियों पर चल रही है और आज हम आपको इन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं। जी दरअसल शनि को एक विशेष ग्रह माना गया है और इसका संबंध न्याय से है। कहा जाता है शनि देव ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घोर तपस्या की थी ओट इसके बाद प्रसन्न होकर भगवान शिव ने शिव देव को कलियुग के न्यायाधीश यानि दंडाधिकारी की उपाधि प्रदान की। अब बात करें वर्तमान समय में शनि की साढ़े साती किन राशियों पर चल रही है और शनि की ढैय्या किन राशियों पर चल रही है तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। 

शनि की साढ़ेसाती किन किन राशियों पर हैं- धनु राशि मकर राशि कुंभ राशि

शनि की ढैय्या किन किन राशियों पर हैं- मिथुन राशि तुला राशि

शनि की साढ़े साती कब खत्म होगी?- मिथुन और तुला राशि वालों पर 17 जनवरी 2023 तक शनि की ढैय्या रहेगी। जी हाँ और इन दोनों ही राशियों को शनि ढैय्या से पूर्ण रूप से मुक्ति 2023 में ही मिलेगी। दूसरी तरफ मकर राशि से कुंभ राशि में शनि का प्रवेश होते ही धनु राशि वालों को साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी और मीन राशि पर साढ़े साती प्रारंभ हो जाएगी। आपको बता दें कि शनि मकर राशि में पंचांग की गणना के अनुसार 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे और इसके बाद शनि देव का कुंभ राशि में गोचर होगा।

शनिवार के दिन इस उपाय को करते ही चमक उठेगा भाग्य

3 सितंबर को है संतान सप्तमी, जानिए महत्व और शुभ मुहूर्त

इन 3 राशिवालों के लिए सबसे अच्छा होगा सितंबर का महीना, हो जाएंगे मालामाल

 

Related News