शर्मनाक! अपने ही मासूम का माँ ने किया सौदा, चौंकाने वाला है मामला

देहरादून: उत्तराखंड से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक मां अपने पिता के साथ मिलकर अपने दूधमुंहे बेटे का सौदा कर दिया। हरकत में आई कनखल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधी मां, नाना, खरीदार युवक एवं सौदे में मध्यस्ता करा रही उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से पुलिस ने मासूम को खरीदने के लिए लाई गई 5 लाख की राशि भी जब्त कर ली है।

एसएसपी अजय सिंह ने कनखल पुलिस की पीठ थपथपाई है। बृहस्पतिवार देर रात कनखल पुलिस को खबर प्राप्त हुई कि राजविहार फेस एक फुटबाल मैदान के पास एक घर में मासूम की खरीद फरोख्त की जा रही है। चंद मिनट में ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारकर दो महिलाओं और दो पुरुषों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला हर्षी पत्नी पूरण निवासी राजागार्डन गली नंबर तीन ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि उसके भाई महावीर की शादी को दस साल हो चुके थे, उसकी एक बेटी है। भाई भाभी एक लड़का चाहते थे, इसलिए उसकी एक परिचित अन्नू नाम की महिला ने अपनी तलाकशुदा भतीजी मोनिका के 3 महीने के बेटे को बेचने की बात कही।

उसके भाई भाभी मोनिका से बच्चा खरीदने के लिए राजी हो गए थे। एसओ नरेश राठौड़ ने कहा कि दुधमुंहे बेटे को बेच रही मोनिका पत्नी अर्जुन थापा, उसके पिता पिंटू निवासीगण गांव सूबखेड़ा पोंटा, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश और खरीदार महादेव पुत्र दीपा निवासी रानीपोखरी देहरादून को पकड़ लिया। एसओ ने कहा कि मासूम का सौदा 8 लाख में तय हुआ था, जिसके बदले में पांच लाख की रकम खरीदार लेकर पहुंचा था। अपने मासूम बेटे का सौदा कर चुकी मोनिका 2 शादी कर चुकी है। उसका दूसरे पति से कुछ महीने पहले ही तलाक हुआ है, जिस बेटे को वह बेच रही थी। वह दूसरे पति की संतान है। पहले पति से उसकी एक लड़का एक लड़की है। महिला ने कहा कि वह घरेलू नौकरानी के रूप में काम करती है तथा बच्चों के लालन पालन में असमर्थ है, इसलिए उसने अपना बच्चा बेचने की योजना बनाई।

'जो भोलेनाथ का नहीं, वो मेरी जात का नहीं..', MP में धर्मान्तरण के खिलाफ जनजातीय समाज का आंदोलन

'विकास नहीं 'हिसाब यात्रा' निकाले प्रदेश सरकार...', सीहोर में बोले कमलनाथ

'चेहरे से कमलनाथ विलेन ही नजर आते है', कृषि मंत्री ने दिया विवादित बयान

Related News