लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, इतने अंको का आया उछाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। एनएसई निफ्टी 0.67% मतलब 98.35 पॉइंट के उछाल के साथ 14,823 पॉइंट पर पर रहा। बीएसई सेंसेक्स 0.52% मतलब 256.71 पॉइंट की बढ़त के साथ 49,206.47 पर बंद हुआ। बाजार को मेटल, मीडिया, रियल्टी तथा फाइनेंशियल सर्विसेज कंपिनयों के शेयरों में खरीदारी का समर्थन प्राप्त हुआ। 

सेक्टर इंडेक्स में सबसे अधिक 4.73% का उछाल निफ्टी मेटल में आया। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स पिछले बंद स्तर पर रहा जबकि केवल सरकारी बैंकों के इंडेक्स (0.14%) में गिरावट आई। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शेयर बाजारों ने मजबूत शुरुआत दी। सेंसेक्स 219.38 पॉइंट और निफ्टी 92.05 पॉइंट ऊपर खुला। बृहस्पतिवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 272.21 पॉइंट ऊपर 48,949.76 पॉइंट पर रहा था। निफ्टी 106.95 पॉइंट की बढ़त के साथ 14,724.80 पॉइंट पर बंद हुआ था।

निफ्टी 500 के ये 5 शेयर आरभिंक सत्र में टॉप पर हैं- एरिस लाइफसाइंसेज, MMTC, हिंदुस्तान कॉपर, ट्राइडेंट, वेलस्पन इंडिया। इनमें 8-5% तक की मजबूती दिख रही है। इस इंडेक्स के टॉप पांच लूजर्स हैं: SRF, P&G हेल्थ, टाटा कंज्यूमर, सोलारा एक्टिव, नवीन फ्लोरीन। इनमें 8 से 3% तक की कमजोरी आई है।

कमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चा तेल वायदा कीमतों में आई भारी गिरावट

कोरोना की दूसरी लहर पहली तिमाही FY22 में आर्थिक जोखिम बन गई है: वित्त मंत्रालय

टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला, यात्री वाहनों की कीमतों में की वृद्धि

Related News