सपना चौधरी को टक्कर दे रही है ये मशहूर हरियाणवी डांसर, गाने को मिल रहे है करोड़ो व्यूज

जानी मानी मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के सांग्स पर हरियाणवी सांग्स में तहलका मचाने वाली प्रांजल दहिया का डांस वायरल हो रहा है। यह हरियाणवी सांग है- 'घूंघट 3'। सपना चौधरी के इस सांग पर प्रांजल दहिया ने एक स्टेज प्रोग्राम में जबरदस्त डांस किया है। उनके इस डांस को बहुत लाइक किया जा रहा है। इस डांस वीडियो को 32 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। 

वही प्रांजल दहिया स्वयं भी हरियाणवी सांग्स में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। उनके सांग बहुत लाइक किए जाते हैं। हरियाणवी सांग ‘52 गज का दामन’ में उनके डांस को फैंस ने बहुत सराहा। यही वजह रही कि इस सांग को 4 महीने में ही तकरीबन 55 करोड़ व्यूज प्राप्त हो गए। टिकटॉक स्टार रहीं प्रांजल दहिया की तुलना अब सपना चौधरी से होने लगी है। प्रांजल लुक्स और अदाओं के साथ-साथ डांस में भी सपना को टक्कर देती नजर आ रही हैं।

साथ ही उनकी फैन-फॉलोइंग भी रफ़्तार से बढ़ रही है। उनके चाहने वालों को प्रांजल दहिया के सांग्स की प्रतीक्षा रहती है। हरियाणवी म्यूजिक जगत में तहलका मचाने वाली प्रांजल दहिया सिर्फ 19 वर्ष की हैं। उनके इस वायरल हो रहे वीडियो के हरियाणवी सांग को विश्वजीत चौधरी ने आवाज दी है। नवीन विशु बाबा ने सांग के बोल लिखे हैं। 

विग्नेश शिवन और आर माधवन ने अपनी लेडीलव के साथ शेयर की शानदार तस्वीरें

बंगाली ब्यूटी मिमी चक्रवर्ती ने शेयर की अपनी जबरदस्त तस्वीर

नुसरत जहान ने शेयर की शेयर की खूबसूरत तस्वीर

Related News