'भगवा ध्वज एक दिन तिरंगे का स्थान लेगा..', कर्नाटक मंत्री की बात से भड़के संजय सिंह, की गिरफ़्तारी की मांग

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा में कैबिनेट मंत्री के एस ईश्वरप्पा के 'भगवा झंडा' वाले बयान पर बवाल मचने के तीन महीने बाद, उन्होंने सोमवार को वापस अपनी बात दोहराई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि किसी दिन भगवा झंडा, राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा। उल्लेखनीय है कि, इसी साल फरवरी में मंत्री ने ये बात कही थी कि आने वाले समय में भगवा झंडा, राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है। ये जल्द तो नहीं होगा, लेकिन इसमें काफी वक्त लग सकता है लेकिन भविष्य में भगवा झंडा लाल किले पर तिरंगे की जगह लहराएगा।

कर्नाटक की भाजपा सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री रह चुके केएस ईश्वरप्पा ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा है कि, 'भगवा के प्रति सम्मान न तो कल से शुरु हुआ है और न ही आज, हजारों वर्षों से इसका सम्मान होता रहा है। भगवा झंडा त्याग का प्रतीक है... RSS का झंडा किसी दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा इसमें इसमें कोई संदेह नहीं है। बलिदान की भावना को लाने के लिए RSS भगवा ध्वज को सामने रखकर उसकी पूजा करता है।  संविधान के मुताबिक, तिरंगा राष्ट्र ध्वज है और तिरंगे को जो सम्मान देना चाहिए वह हम देते हैं।'

 

Koo App

वहीं, AAP नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भाजपा नेता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्वदेशी सोशल मीडिया एप Koo पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'तिरंगा विरोधी बीजेपी, देश के ग़द्दारों को जेल भेजो मक्कारों को। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विरोध करने वाले BJP विधायक के.एस.ईश्वरपा के ख़िलाफ़ मैने नॉर्थ ऐवनू थाने में शिकायत की है उसके ख़िलाफ़ राष्ट्रद्रोह की FIR दर्ज कर जेल भेजा जाय।'

हरीश रावत का बड़ा बयान, बोले- 'दुष्प्रचार के गर्भ से पैदा हुई है धामी सरकार...'

'अगर आप भाजपा में होतीं, तो आपको चुनाव लड़वा देते..', शिमला में एक महिला लाभार्थी से बोले PM मोदी

सत्येंद्र जैन केस: विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई हो तो एजेंसियों का दुरूपयोग.., ममता का केंद्र पर आरोप

Related News