एक 'सपा' नेता ने दूसरे की हत्या करवा दी, कारण - विधानसभा चुनाव का 'टिकट' चाहिए था

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि फिरोज पप्पू का क़त्ल बलरामपुर से सपा के दो बार सांसद रह चुके रिजवान जहीर ने करवाया है। इस मामले में यूपी पुलिस ने रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा औऱ जमाई रमीज को अरेस्ट कर लिया है।

बता दें कि लगभग दो माह पहले रिजवान जहीर ने फिर से सपा का दामन थामा था, जिसके बाद से रिजवान और तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रहे फिरोज पप्पू में गुटबाजी शुरू हो गई थी। दोनों एक दूसरे को पीछे धकेल कर सियासत में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए जोर लगा रहे थे। इस घटना का खुलासा करते हुए बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल ने बताया कि फिरोज अहमद उर्फ फिरोज पप्पू की लगातार बढ़ती लोकप्रियता रिजवान जहीर के लिए खतरा बनते जा रही थी। दरअसल, फिरोज पप्पू तुलसीपुर विधानसभा सीट से सपा के टिकट के लिए तगड़े दावेदार थे, मगर रिजवान अपनी बेटी जेबा को यहां से टिकट दिलाना चाह रहे थे।

मगर जब रिजवान को लगा कि उनकी दाल नहीं गलने वाली तो रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा, जमाई रमीज और शकील ने आपस में मिलकर फिरोज पप्पू के क़त्ल की साजिश रची। इस वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी मेहराज और महफूज को दी गई। इसके बाद नए साल में 4 जनवरी 2022 को फिरोज पप्पू को मौत के घाट उतार दिया गया। यूपी पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को अरेस्ट किया है।

पहले किया महिला का क़त्ल, फिर उसी के बेडरूम में आरोपियों ने बनाए संबंध, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

हैवानियत ने तोड़ी रिश्तों की मर्यादा! भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया मामी का गैंगरेप, और फिर...

बैंक से नहीं मिला लोन तो व्यक्ति ने लगा दी आग

Related News