साध्वी प्रज्ञा ने सिद्धू को घेरा, कहा- कांग्रेस में जाते ही बदल जाता है भाजपाइयों का सिलेबस

भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पंजाब कैबिनेट में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर जमकर निशाना साधा है। मंगलवार को साध्वी प्रज्ञा ने कहा है कि कांग्रेस में जाते ही भाजपा के लोगों का सिलेबस बदल जाते हैं और वे राष्ट्र विरोधी बातें करने लगते हैं।

उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को राज्य में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला था और उन्हें देशद्रोही तक बता दिया था। जिसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू की कड़ी आलोचना हो रही है। सिद्धू ने कहा था कि पीएम मोदी ने देश की सरकारी कंपनियों को नुकसान और निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाया है। पीएम मोदी से बड़ा देशद्रोही और कोई नहीं हो सकता।

जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को प्रेस वालों से कहा है कि, "जब लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में रहते हैं तो देशभक्ति की बातें करते है, किन्तु जैसे ही ये लोग कांग्रेस में जाते हैं उनका सिलेबस ही बदल जाता है और वे राष्ट्र विरोधी बातें करने लगते है, यह सब सिद्धांतों और सत्ता का परिवर्तन है।" वहीं भाजपा के सभी बड़े नेताओं के भोपाल में चुनाव प्रचार करने आने के सवाल पर प्रज्ञा ने कहा कि, "लोकतंत्र के पर्व में सभी लोग अपने-अपने तरह से भाग लेते हैं, सत्य न तो परास्त होता है और न ही कमजोर पड़ता है, अगर सत्य कभी कमजोर पड़ गया तो प्रलय आ जाएगा।" 

खबरें और भी:-

राहुल की नागरिक पर सियासत तेज, अब संबित पात्रा ने बताए ब्रिटिश होने के सबूत

मायावती ने कांग्रेस को घेरा, कहा- सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही कांग्रेस

मद्रास हाई कोर्ट से किरण बेदी को बड़ा झटका, रोज़ाना के काम में नहीं दे सकेंगी दखल

 

 

Related News