शादी के बंधन में बंधा ये मशहूर भारतीय क्रिकेटर, सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें

मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने शनिवार (3 जून) को शादी कर ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए इस वर्ष IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज ने उत्कर्षा गायकवाड़ के साथ सात फेरे लिए। उत्कर्षा महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। वह अपने प्रदेश के लिए खेल चुकी हैं। ऋतुराज ने सोशल मीडिया पर शादी की फोटोज को शेयर किया।

ऋतुराज की पत्नी उत्कर्षा दाएं हाथ से गेंदबाजी एवं बल्लेबाजी करती हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। 24 वर्षीय उत्कर्षा का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को हुआ था। वह फिलहाल पुणे के इंस्टिट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन एंड फिटनेस साइंसेस में पढ़ाई कर रही हैं। ऋतुराज ने शादी के लिए भारतीय टीम से छुट्टी ली थी। उन्हें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में चुना गया था, मगर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। ऋतुराज की जगह यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम से जुड़े।

ऋतुराज और उत्कर्षा IPL फाइनल के बाद साथ दिखाई दिए थे। उत्कर्षा ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर भी छुए थे। ऋतुराज और उत्कर्षा ने महाबालेश्वर में शादी की। IPL 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ बेहतरीन लय में थे। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे। इस के चलते उनके बल्ले से 46 चौके और 30 छक्के भी निकले। 

MS धोनी की ऐसी दीवानगी कि शख्स ने अपने शादी के कार्ड पर ही प्रिंट करवा दी कैप्टन कूल की फोटो

ये लड़की थी धोनी का पहला क्रश, थी ये लड़की, खुलासा करके बोले- 'मेरी वाइफ को मत बताना'

श्रीलंका ने किया भारत का सपोर्ट तो तिलमिलाया पाकिस्तान, कैंसिल की ODI सीरीज !

Related News