पाकिस्तान की धरती पर उतरे रूसी सैनिक

इस्लामाबाद : भारत-पाकिस्तान के बीच गहराते तनाव के बीच आज रूस की सेना पाकिस्तान की धरती पर उतर गई। घबराईये नहीं फिलहाल यहां पर अंतर्राष्ट्रीय सेना द्वारा किसी तरह का आतंकरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है दरअसल यहां पर पाकिस्तान और रूस की सेना संयुक्त युद्ध अभ्यास करने के लिए एकत्रित हुई है। हालांकि इस अभियान को भारत के उरी में हुए हमले के बाद टाल देने की खबर आई थी, मगर बाद में रूस में पाकिस्तान के राजदूत काजी खलीलुल्लाह ने कहा कि दोनों देश युद्धाभ्यास करेंगे।

पाकिस्तान के अधिकारी ने ट्विट करते हुए कहा कि युद्धाभ्यास के लिए सैनिकों का एक दल पाकिस्तान पहुंच गया। पाकिस्तान में दोनों ही दल 24 सितंबर से 10 अक्टूबर तक युद्धाभ्यास करेंगे। यह पहला ही अवसर होगा जब रूस और पाकिस्तान युद्धाभ्यास करेंगे।

रूस और पाकिस्तान के बीच मित्रता होती है या नहीं यह तो समय पर ही तय है लेकिन भारत और रूस एक दूसरे के अच्छे सहयोगी हैं। भले ही पाकिस्तान रूस के साथ युद्ध अभ्यास कर ले लेकिन रूस को लेकर भारत का पक्ष भी काफी मजबूत है।

सीरियाई सैनिकों ने किया अलेप्पो पर हमला

पाक ने की युद्ध की तैयारी, इस्लामाबाद के...

Related News