राजस्थान की सियासी हालत पर हनुमान बेनीवाल का तंज, भाजपा और कांग्रेस दोनों को घेरा

जयपुर: राजस्थान की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी (RLP) पार्टी के नेता हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में पुलिस का डर खत्म हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा पर तंज कसते हुए हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि गहलोत मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं और पायलट को भी CM बनना है, वहीं भाजपा भी 12 दूल्हों के साथ मैदान में है।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि, 'विधानसभा में दोनों दल हाथ मिला लेते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की बड़ी लापरवाही है। मालिक के बेटे का जिस प्रकार से दिन-दहाड़े किडनैप कर लिया गया, यह एक प्रकार से सिस्टम को चुनौती है, सरकार को चुनौती है और पुलिस-प्रशासन को चुनौती है।' बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान की मौजूदा सरकार वेंटिलेटर पर है। इसका कारण है कि विपक्ष है ही नहीं।  बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ने इस सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं किया। RLP आम जनता की आवाज बनकर खड़ी हुई है, चाहे वो लोकसभा में जनता के मुद्दे उठाना हो या विधानसभा में। 

बेनीवाल ने आगे कहा कि, 'चाहे वो फ्री बिजली हो, किसानों के मुद्दे हों या रोजगार और बढ़ते हुए अपराध, RLP ही राजस्थान को बचाने की कोशिश रही है, जवानों और किसानों को बचाने की कोशिश कर रही है। लूट, डकैती, दुष्कर्म की घटनाएं राजस्थान में आम हो गयी हैं, अब वहां जंगलराज है और कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है।'

जम्मू कश्मीर में होता 'आतंकवाद' के रावण का दहन, DG की हत्या के बाद एक्शन में शाह

महबूबा मुफ़्ती बोलीं- मुझे नज़रबंद किया गया है, J&K पुलिस ने तस्वीरें शेयर कर खोल दी पोल

'लालू के कहने पर सुधाकर सिंह ने दिया नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा', सुधाकर सिंह का आया बड़ा बयान

 

Related News