'लालू के कहने पर सुधाकर सिंह ने दिया नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा', सुधाकर सिंह का आया बड़ा बयान
'लालू के कहने पर सुधाकर सिंह ने दिया नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा', सुधाकर सिंह का आया बड़ा बयान
Share:

पटना: बिहार की महागठबंधन सरकार में कृषि मंत्री रहे सुधाकर सिंह ने बोला कि उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बोलने पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया। हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव के बोलने पर ही वे मंत्री बने थे तथा उनके बोलने पर ही उन्होंने यह पद छोड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसानों की आवाज उठाते आए हैं तथा 2025 तक आवाज उठाते रहेंगे। उन्हें कोई रोक नहीं सकता है।

कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देने के पश्चात् राजद नेता सुधाकर सिंह ने हाल ही में कैमूर जिले में किसान सभा की। इस के चलते वे नीतीश कुमार एवं महागठबंधन सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने ये भी कहा कि बिहार में भ्रष्ट अफसरों की भरमार है तथा सत्ता में बैठे लोगों को उनसे संरक्षण प्राप्त हो रहा है। सुधाकर ने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने स्वयं इस्तीफा दिया या उनसे लिया गया हो। लेकिन लालू यादव के बोलने पर ही वे मंत्रिमण्डल में सम्मिलित हुए थे तथा उनके बोलने पर ही पद को छोड़ भी दिया।

सुधाकर सिंह ने कहा कि उनका इस्तीफा जिस मुद्दे पर हुआ उस पर बहस होनी चाहिए। सरकार में रहते हुए किसानों की भलाई में जो मुद्दे उठाएं, उनपर ध्यान नहीं दिया गया तो वे सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाएंगे। बता दें कि दो महीने पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार के गठन के पश्चात् सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया था। सुधाकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे हैं। मंत्री बनने के पश्चात् से ही वे अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करके ख़बरों में आ गए थे।

राजस्थान में 'भारत जोड़ो यात्रा' के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे बेरोज़गार, निशाने पर गहलोत सरकार

'आज भी महिलाओं को प्रतिबंधों से नहीं मिली आजादी', विजयदशमी पर बोले भागवत

कश्मीरी पंडितों को मिल सकता है आरक्षण, अमित शाह करेंगे बड़ा ऐलान 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -