पटना : लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद ने नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है। बिहार के 40 सीट के लिए हुए चुनाव में पार्टी एक सीट भी जीत न सकी। राजद ने 19 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे। हार के कारणों की समीक्षा के लिए मंगलवार को पार्टी नेताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि हम इस नतीजे को नहीं मानते। यह जनादेश नहीं षड्यंत्र है। 2 विधायक और 50 पार्षदों को बीजेपी में लाने वाले, विजयवर्गीय बोले- आगे भी जारी रहेगा सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला हमारे पक्ष में था जनादेश सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदानंद ने कहा कि एनडीए ने षड्यंत्र किया है। इस रिजल्ट से हम हतोत्साहित नहीं हैं। जनता ने हमें जीत दी है। जनादेश हमारे पक्ष में था। जिनकी सभाओं में लोगों की उपस्थिति नहीं होती थी। जिनके चेहरे गिरे हुए रहते थे। उनलोगों ने लाख-दो लाख वोट से जीत पाई है। एनडीए के षड्यंत्र की जांच के लिए पार्टी ने कमेटी बनाई है। यह कमेटी माइक्रो लेवल पर जांच करेगी और सच्चाई लोगों के सामने लाया जाएगा। बंगाल में चल रही राजनैतिक उथल-पुथल के बावजूद पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममता बेनर्जी इसी के साथ जगदानंद ने कहा कि तेजस्वी यादव ने महागठबंधन का नेतृत्व किया। हमें अपने नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। हार के बाद भी महागठबंधन एकजुट है। हमें 2020 की तैयारी करनी है। 2020 के चुनाव में महागठबंधन अति उत्साह से शामिल होगा। विधानसभा चुनाव तक महागठबंधन की एकजुटता बनी रहेगी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल ने बनाई पार्टी के बड़े नेताओं से दूरी राहुल गाँधी के इस्तीफे पर बोली तेलंगाना कांग्रेस, कहा - हमें आप पर पूरा भरोसा कड़ी निगरानी के बीच रोज़ा रख रहे इस देश के लोग, खाना खाया तो होगी 6 महीने की कैद