ऋषि कपूर के जन्मदिन पर उनको याद कर इमोशनल हुईं बेटी रिद्धिमा

आज ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी है। आप सभी को याद ही होगा कि बीते साल 2020 में 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। ऐसे में आज भी उनके घरवाले उनकी यादों में जी रहे हैं। अब आज अपने पापा की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने पिता के लिए स्पेशल पोस्ट किया है। आप देख सकते हैं रिद्धिमा ने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की है। आप जानते ही होंगे रिद्धिमा अपने पिता के काफी करीब थीं।

ऐसे में उन्होंने अपने बचपन का एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘पापा, हम आपको हर दिन सेलिब्रेट करते हैं। हम आपको बहुत मिस करते हैं और प्यार भी। स्वर्ग के सबसे चमकते सितारे। हैप्पी बर्थडे। हमेशा आपकी मुष्क।’ वैसे रिद्धिमा की इस पोस्ट को फैंस के साथ-साथ सेलेब्स ने भी लाइक किया है। इस लिस्ट में सोनाली बेंद्रे, सोफी चौधरी, रिद्धिमा के भाई रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान तक शामिल हैं। इन सभी ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि रिद्धिमा और उनकी मां नीतू सिंह को आप सभी जल्द ही कपिल शर्मा शो में देखने वाले हैं।

दोनों इस शो में धमाका करते नजर आने वाली हैं। वैसे यह रिद्धिमा की पहली टीवी अपीयरेंस होगी। जी दरअसल इससे पहले वह किसी शो में नहीं नजर आई हैं ऐसे में पहली बार रिद्धिमा और नीतू को एक साथ देखना दिलचस्प होने वाला है। कुछ समय पहले दोनों ने इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं और आप देख सकते हैं तस्वीरों में रिद्धिमा ग्रीन जंपसूट और नीतू कपूर सेमि फॉर्मल लुक में नजर आईं।

गुवाहाटी शहर का लोकप्रिय हैंगआउट हब बना “द व्हिस्की”

इंस्टाग्राम पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कह दिया 'बेवकूफ'

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने की कोलंबिया-न्यूयॉर्क की यात्रा

Related News