पॉल रिटर के बाद हैरी पोर्टर की इस मशहूर एक्ट्रेस ने दुनिया को कहा अलविदा, फैंस को लगा झटका

कोरोना महामारी के कारण दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र पर भारी असर पड़ा है वही मनोरंजन जगत पर भी इसका भारी असर पड़ा है। कोरोना के कारण बीते कुछ दिनों में मनोरंजन जगत के कई लोगों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है वही इस बीच एक और दुखद खबर सामने आ रही है जिसमे लोकप्रिय टेलीविज़न सीरीज पीकी ब्लाइंडर्स तथा हैरी पोर्टर जैसी जबरदस्त फिल्मों में नजर आईं अभिनेत्री हेलेन मैक्रोरी का निधन हो गया है। 

आपको बता दें, शुक्रवार को अभिनेत्री के हस्बैंड ने इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के प्रशंसकों को दी। जहां हेलेन 52 वर्ष की थीं और कैंसर से पीड़ित थीं। ‘ अभिनेत्री के पति ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि अभिनेत्री बड़ी ही बहादुरी से इस बीमारी से अपनी लड़ाई लड़ीं। उनकी मृत्यु हमारे निवास स्थान पर हुई। वही उनके निधन से उनके फैंस को भरे धक्का लगा है। 

मैक्रोरी ब्रिटेन की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक थीं, जहां अभिनेत्री ने कई अलग तरह के किरदार करते हुए ऑडियंस के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। फिल्मों और सीरीज के साथ उन्होंने स्टेज पर भी जबरदस्त काम किया था। जहां उनका सबसे लोकप्रिय इंग्लिश नाटक ‘मेदा’ था, जिसके लिए उन्हें कई बड़े पुरस्कार मिले थे। उनके अनोखे अभिनय से हर कोई उनका फैन था वही उनके निधन से मनोरंजन जगत में फिर मातम की लहर दौड़ गई। 

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, रिलीज हुआ फ़ास्ट एंड फ्यूरियस का नया ट्रेलर

विजय वर्मा अभिनीत फिल्म 'ओके कंप्यूटर' अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रॉटरडैम में हुई शामिल

चार्ली चैपलिन के जन्मदिन पर पढ़ें उनके खास विचार

Related News