अब नहीं होगा धोखा, नकली नोटों की पहचान के लिए RBI ने लांच किया Mani एप

नई दिल्ली: 500 और 2000 रुपए जैसे बड़े नोटों को लेकर हमेशा उनके फर्जी होने का हल्का सा भ्रम रहता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने इन्हीं परेशानियों के देखते हुए एक नया Mani ऐप शुरू किया है। ‘मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर’ (मनी) - Mani App (Mobile Aided Note Identifier)  ऐप के माध्यम से आप नकली और असली नोटों की पहचान कर सकेंगे। नया ऐप महात्मा गांधी सीरीज और महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के बैंक नोटों की पहचान करने में पूरी तरह से सक्षम है। 

RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने एक जनवरी को इस ऐप को लांच करते हुए कहा कि Mani फर्जी नोटों को पहचानने के लिए ही है। ऐप नोट के दोनों ओर से किसी भी हिस्से से पहचान करने में कारगर है। साथ ही यह एक बार मोड़कर रखे नोटों की भी पहचान कर सकता है। यह ऐप नोट को किसी भी एंगल से स्कैन करने और कम रोशनी में भी उसके असली या नकली होने की पहचान सकता है। नोट को पूरी तरह से स्कैन करने के बाद ऐप अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में नोट के मूल्य के बारे में जानकारी देगा।

नया Mani ऐप एप्पल और एंड्रायड दोनो ही ऑपरेटिंग सिस्टम में ही काम कर सकता है। आप इसे गूगल ऐप Google play App और iOs App Store से डाउनलोड किया जा सकता हैं। इस ऐप से दृष्टिबाधित लोग भी करेंसी नोट का मूल्य जान सकेंगे। RBI गवर्नर शक्तिकांता दास ने बुधवार को ‘मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर’ (मनी) ऐप लांच किया है। 

नए साल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीज़ल, जानें क्या हैं आज के रेट

जनवरी 2020 में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम

थर्टी फ्रर्स्ट मनाना युवक को पड़ा भारी, नहीं देख पाया नए साल की पहली सुबह

Related News