रोज पढ़ें रामायण की ये 8 चौपाइयां, घर में कभी नहीं आएगी दरिद्रता

रामायण मानव जीवन को सत्य भक्ति के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाती है। किन्तु कई विद्वान लोग रामायण के पाठ के अन्य फायदे भी बताते हैं। जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए रामायण यानी श्री रामचरित मानस की 8 चौपाइयों का प्रतिदिन पाठ करना चाहएि। इन चौपाइयों का प्रतिदिन श्रद्धापूवर्क जाप करने जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती। यानी ये चौपाइयां घर परिवार में खुशहाली लाने के लिए मंत्र का काम करती हैं।

चौपाई 1- जब तें रामु ब्याहि घर आए। नित नव मंगल मोद बधाए।। भुवन चारिदस भूधर भारी। सुकृत मेघ बरषहि सुख बारी।।

चौपाई 2- रिधि सिधि संपति नदीं सुहाई। उमगि अवध अंबुधि कहुँ आई।। मनिगन पुर नर नारि सुजाती। सुचि अमोल सुंदर सब भाँती।।

चौपाई 3- कहि न जाइ कछु नगर बिभूती। जनु एतनिअ बिरंचि करतूती।। सब बिधि सब पुर लोग सुखारी। रामचंद मुख चंदु निहारी।।

चौपाई 4- मुदित मातु सब सखीं सहेली। फलित बिलोकि मनोरथ बेली।। राम रूपु गुन सीलु सुभाऊ। प्रमुदित होइ देखि सुनि राऊ।।

चौपाई 5- एक समय सब सहित समाजा। राजसभाँ रघुराजु बिराजा।। सकल सुकृत मूरति नरनाहू। राम सुजसु सुनि अतिहि उछाहू।।

चौपाई 6- नृप सब रहहिं कृपा अभिलाषें। लोकप करहिं प्रीति रुख राखें।। वन तीनि काल जग माहीं। भूरिभाग दसरथ सम नाहीं।।

चौपाई 7- मंगलमूल रामु सुत जासू। जो कछु कहिअ थोर सबु तासू।। रायँ सुभायँ मुकुरु कर लीन्हा। बदनु बिलोकि मुकुटु सम कीन्हा।।

चौपाई 8- श्रवन समीप भए सित केसा। मनहुँ जरठपनु अस उपदेसा।। नृप जुबराजु राम कहुँ देहू। जीवन जनम लाहु किन लेहू।।

विवाह न होने से है परेशान तो करें ये उपाय, रातो रात आएंगे रिश्ते

सावन में महादेव पूजा के लिए बची हैं ये विशेष तिथियां, यहाँ देंखे

पद्मिनी एकादशी पर राशि अनुसार अपनाएं ये उपाय, जाग उठेगी सोई हुई किस्मत

Related News