बीच मैदान में रणवीर ने किया अर्जुन को लिपलॉक!, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को उनके अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता है। अपनी एक्टिंग से भी रणवीर ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है। वहीँ दूसरी तरफ बात करें अर्जुन कपूर के बारे में तो उन्हें भी लोग बहुत पसंद करते हैं। वैसे ये दोनों बहुत ही करीबी दोस्त हैं। दोनों साथ में फिल्म गुंडे में काम भी कर चुके हैं और दोनों को आए दिन साथ में मस्ती करते हुए देखा जाता है। अब इस समय इन दोनों का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो कुछ ऐसा है कि लोग इस वीडियो से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इस वीडियो में दोनों स्टेडियम में एक-दूसरे के लिपलॉक किस करते नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में दोनों का अंदाज चौकाने वाला है। जी दरअसल यह दोनों ही इन दिनों स्टेडियम में फुटबॉल के फ्रेंडली मैच खेलने जाते है। यह जो वीडियो है यह उसी दौरान का है। इस वीडियो में दोनों के आस-पास इस दौरान काफी लोग खड़े नजर आ रहे हैं और रणवीर सिंह बेंच पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके ऊपर अर्जुन कपूर भी दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में रणवीर सिंह ने अर्जुन कपूर को अपनी बाहों में जकड़ा है।

वहीँ बेंच से उठने के बाद भी दोनों लिपटे नजर आते हैं। इस दौरान रणवीर सिंह, अर्जुन के गाल पर भी किस करते हैं। इस वीडियो में रणवीर सिंह डार्क ब्लू टाइट्स पहने नजर आ रहे हैं और अर्जुन कपूर ब्लैक टाइट्स में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों का याराना और प्यार साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को विरल भयानी के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है। अब लोग दोनों के इस वीडियो को देखने के बाद अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पति संग मालदीव घूमने निकली सना खान, एयरपोर्ट पर पढ़ी नमाज

आज लोकसभा में OBC से जुड़ा अहम बिल पेश करेगी सरकार, जानिए क्या होगा इसका असर ?

पेगासस मुद्दा: मनिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस किया पेश

Related News