अंबानी परिवार के साथ रणवीर-दीपिका ने मनाया गणेश उत्सव, वीडियो वायरल

गणपति बप्पा का स्वागत सभी ने अपने घर पर किया और कुछ लोग अभी भी बप्पा के स्वागत में जमकर लगे हुए हैं। इस समय कोई मोदक खिला रहा है और बप्पा के खास दिन मना रहा है तो कोई झूमकर नाचकर इन दिनों को और खूबसूरत बना रहा है। आप सभी को बता दें कि इस लिस्ट में कई सेलेब्स भी शामिल हैं। अब हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अंबानी परिवार में गणेश उत्सव मनाने गए थे और यहाँ से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जो आप यहाँ देख सकते हैं।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह जमकर ढोल बजाते दिखाई दे रहे हैं, और झूम झूमकर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। वहीं इस दौरान दोनों ने ही एथनिक वियर पहना है। दूसरी तरफ दूसरे वीडियो में दीपिका पादुकोण नजर आ रहीं हैं। वैसे इस कपल के एक नहीं बल्कि दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह डांस करते दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं दूसरे वीडियो में वे ढोल बजाते दिख रहे हैं।

केवल यही नहीं बल्कि वे इस दौरान जमकर डांस भी करते दिखाई देते हैं। आप सभी को बता दें कि दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह को 67वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है और उनको यह अवॉर्ड फिल्म 83 के लिए मिला है। काम के बारे में बात करें तो रणवीर के पास कई फ़िल्में हैं जिनके जरिये वह धमाका करेंगे।

प्रेग्नेंसी फोटोशूट के चलते ट्रोल हुईं बिपाशा, अब ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

बेटे संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे शाहरुख़ खान, वीडियो वायरल

7 महीने के अन्मय की जान बचाने के लिए चाहिए 16 करोड़, सोनू सूद करेंगे मदद

Related News