रणबीर-आलिया की शादी में पहुँचने लगे गेस्ट, सामने आईं सभी की तस्वीरें

बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी को अपना फैन बनाने वाली रणबीर कपूर आज मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी की रस्मे शुरू होने वाली है और इसी के चलते मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। आप देख सकते हैं तस्वीरों में करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में एंट्री ले चुके हैं। इस दौरान करीना और सैफ पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट्स में ट्विन करते नजर आ रहे हैं। आप सभी देख सकते हैं करीना ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है तो वहीं सैफ अली खान पिंक कुर्ते और व्हाइट पायजामे में नजर आ रहे हैं।

इनके अलावा बेटी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में महेश भट्ट ने एंट्री कर ली है। जी हाँ और अपनी बेटी की इस शादी में महेश बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ पहुंचे। इन दोनों के अलावा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड उनकी शादी में पहुंची हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं आकांशा रंजन कपूर जो पहुंच गई हैं। आकांशा ने ब्लू कलर की ऑरगेंजा साड़ी को पहना है। इसी के साथ शादी में दुल्हन की मां सोनी राजदान पहुंच चुकी हैं। वहीं दूल्हे की मां नीतू कपूर, बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी और भांजी समारा साहनी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। आप देख सकते हैं नीतू और र‍िद्ध‍िमा वेड‍िंग डे के लिए सज-सजकर तैयार हैं।

हालाँकि वेड‍ि‍ंग वेन्यू के लिए निकलने से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए हैं। दूसरी तरफ करिश्मा कपूर भी पहुँच चुकीं हैं। उन्होंने ऑरेंज ड्रेस पहनी है। इसी के साथ कारन जौहर भी पहुँच चुके हैं उन्होंने भी पिंक कुर्ता पहना है। इनके अलावा नव्या नवेली नंदा और अयान मुखर्जी भी पहुँच चुके हैं और सितारे लगातार पहुँच रहे हैं।

सामने आई आलिया की दुल्हन बनी पहली तस्वीर, बन-ठनकर पहुंची माँ और बहन

शादी के बाद इस बड़े और महंगे बंगले में शिफ्ट होंगे रणबीर-आलिया

रणबीर-आलिया की शादी पर बने फनी मीम्स, जमकर हो रहे वायरल

 

Related News