रावण के ट्विटर पर दस्तक देने से ट्रेंड हुआ #RavanOnTwitter

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे रामानंद सागर की रामायण (Ramayan) में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi)ने आखिरकार ट्वीटर पर अपना डेब्यू कर लिया है। वहीं ट्वीटर पर दस्तक देने के साथ ही अरविंद त्रिवेदी ने अपनी एक के बाद एक पुरानी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही इस तस्वीरों को देखते ही रामायण के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। ऐसे में लोगों ने अरविंद त्रिवेदी का स्वागत बड़े ही जोरशोर से किया है। यही वजह है कि, बीते कुछ समय से ट्वीटर पर #RavanOnTwitter हैशटैग ट्रैंड कर रहा है। भले ही रामायण में रावण के किरदार की मौत हो चुकी है लेकिन सोशल मीडिया पर जरुर अरविंद त्रिवेदी को फैंस को बहुत प्यार मिल रहा है।

वहीं अपने पहले ट्वीट में अरविंद त्रिवेदी ने इस बात का खुलासा किया है कि अपने बच्चों की जिद की वजह से उनको ट्वीटर पर अपना अकाउंट बनाना पड़ गया है। अरविंद त्रिवेदी ने लिखा, 'बच्चों के कहने पर और आपके प्रेम के कारण मैं ट्वीटर पर आया हूँ, यह मेरी ऑरिजनल आईडी है। आज 18 अप्रैल 2020 को जो भी इस ट्वीट को #RavanOnTwitter के साथ रीट्वीट करेगा मैं उन लोगों को फॉलो करुंगा। जय सियाराम... ॐ नमः शिवाय...।सोशल मीडिया पर आते ही अरविंद त्रिवेदी ने अपने पुराने दिनों को भी ताजा किया है। अरविंद त्रिवेदी ने अरुण गोविल और सुनील लहरी के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। 

आपकी जानकारी के लिए  बता दें की अरविंद त्रिवेदी की तस्वीरें इस बात का सबूत है कि रामायण के खत्म होने के बाद भी उनका अपने शो की स्टारकास्ट से लगाव कम नहीं हुआ है।सोशल मीडिया पर दस्तक देते ही अरविंद त्रिवेदी ने अपने फैंस से घरों में ही रहने की बात भी कही है। साथ ही एक वीडियो के जरिए कोरोना वायरस की गंभीरता के बारे में भी टीवी के 'रावण' ने बात की है। जारी हुए इस वीडियो में अरविंद त्रिवेदी काफी बुजुर्ग दिख रहे हैं। अरविंद द्विवेदी की एक के बाद एक आ रही पोस्ट को देखकर फैंस काफी खुश हैं। लोग लगातार अरविंद त्रिवेदी को सोशल मीडिया पर आने की बधाईयां दे रहे हैं।

 

छोटे कपड़ें ना पहनने वाली 'रामायण' की माता सीता कर चुकीं हैं बी ग्रेड फिल्मों में काम

फैंस को याद आ रही है सिद्धार्थ-रश्मि की केमिस्ट्री

ट्विटर पर हुई 'रावण' की एंट्री, फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

Related News