रिलीज हुआ फिल्म 'राम सेतु' का रहस्यों से भरा टीजर

अक्षय कुमार के फैंस के लिए बड़ी खबर है। जी दरअसल फिल्म राम सेतु का टीजर आ चुका है। अक्षय कुमार ने फिल्म राम सेतु के नए पोस्टर और टीजर के साथ फैंस को बड़ी ट्रीट दी है। जी दरअसल राम सेतु का बेहतरीन टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। जी दरअसल आने वाले दिनों में रिलीज हो रही इस फिल्म का टीजर रहस्यमयी दुनिया की सैर कराता है।

आपको जानकारी हो कि राम सेतु एक्शन एडवेंचर फिल्म है और इस फिल्म को अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस, नुसरत भरुचा, सत्या देव लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक archaeologist (पुरात्तव विज्ञानी) के इर्द गिर्द घूमती है, जो राम सेतु ब्रिज की रियलिटी चैक करने पर निकला है। जी हाँ और अक्षय इस फिल्म में archaeologist बने हैं। मूवी के लिए अक्षय कुमार ने अपना लुक भी बदला है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के बारे में बताती है।

जी हाँ और राम सेतु साल 2022 में रिलीज हो रही 5वीं फिल्म है। जी दरअसल इससे पहले अक्षय की 3 फिल्में थियेर्टस और 1 मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इस लिस्ट में बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन रहीं जो सभी बुरी तरह फ्लॉप हुई थीं। हालाँकि ओटीटी पर आई कठपुतली को लोगों का ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला था। अब राम सेतु के साथ अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हैं या नहीं? यह देखना बेहतरीन होगा।

8 Pack Abs में नजर आए शाहरुख़ खान, शर्टलेस तस्वीर देख दीवाने हुए फैंस

इस अभिनेता को काले कोट में देखकर लड़कियों ने कर ली थी आत्महत्या, कोर्ट को लगाना पड़ा बैन

#JusticeForAnkita के सपोर्ट में उतरे दो मशहूर सेलेब्स, किया पोस्ट

Related News