'बूढ़े हो रहे लेजेंड...', रजनीकांत की नई तस्वीरों पर बोले फैंस

बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड सिनेमा जगत के तमाम स्टार्स ने धूमधाम से दीपावली का त्योहार मनाया। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स के दिवाली सेलिब्रेशन की तमाम फोटो-वीडियो देखने को मिलीं। दिवाली पर दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर स्टार्स ने भी जमकर तहलका मचाया। अल्लू अर्जुन की फैंसी पार्टी से लेकर 'केजीएफ' स्टार यश की घर में सेलिब्रेशन तक, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों ने इस त्योहार पर जमकर मस्ती की। अब, सोशल मीडिया पर थलाइवा रजनीकांत (Rajinikanth) की दिवाली फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो अपनी बेटी और नाती संग त्योहार मनाते नजर आ रहे हैं।   सोशल मीडिया पर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने इन तस्वीरों को साझा किया है। थलाइवा के प्रशंसक उनके लुक को इस तस्वीर में देख इमोशनल हो रहे हैं। फोटोज में रजनीकांत सफेद रेशमी कुर्ता पहने दिखाई दे रहे हैं। उनके बाल और दाढ़ी भी सफेद हैं तथा प्रशंसक अब उनकी उम्र बढ़ने की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने कमेंट कर कहा, 'लीजेंड बूढ़े हो रहे हैं मगर निश्चित तौर पर, पुराना सोना है।' फोटोज में ऐश्वर्या अपने बेटों के पैरों पर चंदन लगाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वो रेशम की खूबसूरत साड़ी पहने पटाखे फोड़ते दिखाई दे रही हैं। 

रजनीकांत 71 वर्ष के हैं तथा अभी भी उनका स्टारडम बरकरार है। वह भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं। उनके प्रशंसक देश ही नहीं दुनियाभर में फैले हुए हैं जो उनकी फिल्मों के स्क्रीन पर हिट होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वो अपने प्रशंसकों के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं तथा वास्तव में कुछ स्थानों पर उनकी पूजा भी की जाती है। 

सुजैन खान की पार्टी में तेजस्वी-करण ने मचाया धमाल, लुक ने जीता फैंस का दिल

जिसके कारण ट्रोलिंग का शिकार हुआ था इंडियन आइडल, वही गेस्ट बनकर लौटा

अपनी सास को लेकर कैटरीना कैफ ने दे डाला बड़ा बयान, बोली- 'मम्मी जी जबरदस्ती...'

Related News