पैसे से खरीदी भाजपा ने जीत, कांग्रेस को है संगठन में बदलाव की जरूरत

नई दिल्ली। 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों में अपेक्षित सफलता न मिलने से कांग्रेस मायूस है। मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिली हार छिटककर दूर होती नज़र आ रही है। ऐसे में कांग्रेस के आला नेता भारतीय जनता पार्टी संगठन पर आरोप लगा रहे हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पैसे के दम पर जनमत प्राप्त किया है।

उसने जनमत को खरीदा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उत्तरप्रदेश में हम अपने खराब प्रदर्शन को मानते हैं मगर पंजाब और अन्य राज्यों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। गोवा और मणिपुर में हमने अच्छा किया। भले ही उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे लेकिन अन्य स्थानों पर हमारा परिणाम बेहतर रहा।

उनका कहना था कि तीन राज्यों में तो हमारी जीत हुई है। उन्होंने संगठन में बदलाव पर जोर देते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब कांग्रेस को अपने संगठन में परिवर्तन करने होंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने पर्रिकर के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने से किया इंकार

MCD में भाजपा नहीं देगी पार्षदों को टिकट

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा होंगे भाजपा में शामिल

 

 

 

Related News